Asian Games 2018: भारत ने जीते कुल 54 मेडल, जानें 12वें दिन का खेल
एशियन गेम्स 2018 के 11वें दिन भारत के खाते में कुल 4 मेडल आए। खेलों में भारत अबतक कुल 54 मेडल अपने नाम कर चुका है।
नई दिल्ली:
Asian Games 2018: एशियन गेम्स 2018 के 11वें दिन भारत के खाते में कुल 4 मेडल आए। खेलों में भारत अबतक कुल 54 मेडल अपने नाम कर चुका है। 11 वें दिन के खेलों की बात करें तो हेप्टाऐथलीट में स्वप्ना बर्मन भारत के स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब हुईं। वहीं ऐथलीट्क्स में अरपिंदर सिंह ने गोल्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही दुती चंद ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और उन्होंने 200 मी. में सिल्वर मेडल पर नाम लिखा। राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा ने मिश्रित युगल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
गुरजीत कौर के गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को एशियन गेम्स 2018 में इतिहास रच दिया है। इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के11वें दिन भारत ने महिला हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में तीन बार की एशियन चैंपियन चीन को 1-0 से हरा दिया है। इस इवेंट में भारत का फाइनल मुकाबला जापान के साथ 31 अगस्त को होगा।
और पढ़ें- Asian Games 2018: भारत ने जीते 11 गोल्ड, क्या इस बार टूटेगा पिछली बार का रिकॉर्ड
एशियन गेम्स 12वां दिन- क्या कुछ है खास
ऐथलेटिक्स-
पुरुष 50 किमी पैदल चाल: संदीप कुमार
महिला चक्का फेंक: कुमारी संदीप, सीमा पूनिया
महिला 1500 मीटर: चित्रा उन्नीकृष्णन पालाकीज, मोनिका चौधरी
पुरुष 1500 मीटर: जिनसन जॉनसन, मंजीत सिंह
पुरुष 5000 मीटर: लक्ष्मणन गोविंदन
महिला चार गुणा 400 मीटर रिले
पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले
ब्रिज
कैनो/कयाक
स्प्रिंट कयाक फोर (के4) 500 मीटर पुरुष फाइनल
कयाक सिंगल (के1) 500 मीटर महिला फाइनल
कयाक डबल (के2) 1000 मीटर
पुरुष कैनो डबल (सी2) 1000 मीटर पुरुष
साइकलिंग
पुरुष ओमनियम - मंजीत सिंह
महिला स्प्रिंट क्वॉलिफिकेशन - अलीना रेजी, देबराह
महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत परसूट - चौबा देवी इलांगबाम
घुड़सवारी
जंपिग व्यक्तिगत फाइनल: काएवान केविच सेतलवाड, जहान केविच सेतलवाड
हॉकी
पुरुष सेमीफाइनल: भारत vs मलेशिया
जूडो
पुरुष 81 किग्रा एलिमिनेशन दौर: हरदीप सिंह बरार
महिला 70 किग्रा एलिमिनेशन दौर राउंड 16: गरिमा चौधरी
कुराश
महिला 78 किग्रा: ज्योति टोकस
पुरुष 90 किग्रा राउंड 32: दानिश शर्मा
महिला 78 किग्रा राउंड 16: अमीशा
टोकस पुरुष 90 किग्रा: दिवेश
सेपकटकरा
महिला चौकड़ी शुरुआती ग्रुप बी: भारत vs थाइलैंड
स्क्वैश
महिला टीम- भारतvs हॉन्ग कॉन्ग
टेबल टेनिस
महिला एकल राउंड 32: मौमा दास vs सुजु चेन, मनिका बत्रा vs नाथाना कोमवोंग
पुरुष एकल राउंड 32: अचंता शरत कमल, जी साथियान
यह भी देखें- Asian Games 2018: हॉकी में भारतीय महिला टीम 20 साल बाद फाइनल में पहुंची
वॉलीबॉल
पुरुष क्वॉलिफिकेशन 11-12वें स्थान का मैच: भारत vs म्यांमार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Sita Navami 2024: साल 2024 में कब मनाई जाएगी सीता नवमी? इस मूहूर्त में पूजा करने से घर में आएगी सुख-समृद्धि!
-
Kuber Upay: अक्षय तृतीया पर करें कुबेर के ये उपाय, धन से भरी रहेगी तिजोरी
-
Maa Laxmi Upay: सुबह इस समय खोल देने चाहिए घर के सारे खिड़की दरवाजे, देवी लक्ष्मी का होता है आगमन
-
Gifting Gold: क्या पत्नी को सोने के गहने गिफ्ट करने से होती है तरक्की, जानें क्या कहता है शास्त्र