ट्रंप के मुस्लिम देशों पर प्रतिबंध के खिलाफ अमेरिकी कंपनियों ने केस दर्ज कराया
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सात देशों के लोगों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद वहां की बड़ी तकनीकी कंपनियों ने राष्ट्रपति के इस फैसले के खिलाफ केस कर दिया है।
नई दिल्ली:
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सात देशों के लोगों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद वहां की बड़ी तकनीकी कंपनियों ने राष्ट्रपति के इस फैसले के खिलाफ केस कर दिया है।
राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ट्रंप ने ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सुडान, सीरिया और यमन के नागरिकों के अमेरिका में एंट्री पर रोक लगा दी थी।
अमेरिका के चार राज्यों ने इस फैसले का विरोध करते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। रविवार को ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी अदालत से करारा झटका लगा था। अदलात ने ट्रंप सरकार के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था जिसमें उन्होंने सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिकी यात्रा पर प्रतिबंध को तत्काल बहाल किए जाने की मांग की थी।
ये भी पढ़ें: चीनी सैनिकों ने किया DF-16 मिसाइल के साथ अभ्यास, भारत, जापान और अमेरिका इसकी जद में
इससे पहले अमेरिका के सिएटल में एक अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी थी, जिसके तहत उन्होंने सात मुस्लिम देशों से यहां प्रवेश पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप पर अब तक दर्ज़ हो चुके हैं 52 मुकदमे
ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध के आदेश के खिलाफ सबसे पहले वाशिंगटन राज्य ने अपील दायर की थी। बाद में मिनेसोटा ने भी इसका समर्थन किया था। फर्गुसन ने ट्रंप के इस आदेश को गैर-कानूनी और असंवैधानिक करार दिया, क्योंकि यह धर्म के आधार पर लोगों में भेदभाव करता है। ट्रंप के इस फैसले का अमेरिका की बड़ी टेक कंपनी गूगल और फेसबुक ने भी विरोध किया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!