चीनी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अलीबाबा ने एक साल में 3 करोड़ लोगों को दी नौकरी, 23268 करोड़ का टैक्स भी भरा
ये टैक्स साल 2015 के मुकाबले करीब 33 फीसदी अधिक है। कंपनी ने ये भी दावा किया है कि बीते साल उसने करीब 3 करोड़ नई नौकरियों के अवसर पैदा किए।
नई दिल्ली:
चीन की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अलीबाब ने साल 2016 में रिकॉर्ड 23.8 अरब युआन यानि की लगभग 23 हजार 268 करोड़ रुपये का टैक्स चीनी सरकार को अदा किया है।
ये टैक्स साल 2015 के मुकाबले करीब 33 फीसदी अधिक है। कंपनी ने ये भी दावा किया है कि बीते साल उसने करीब 3 करोड़ नई नौकरियों के अवसर पैदा किए।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ये नौकरियां मुख्य तौर पर मैन्युफैक्चर्स, सामान बेचने वाली कंपनी, लॉजिस्टिक सहायता देने वाली कंपनी, प्रोडक्ट फोटोग्राफी, और ई शॉप डिजाइनिंग के क्षेत्र में पैदा की गई है।
ये भी पढ़ें: सीरिया के विद्रोहियों ने सरकार के साथ होने वाली शांति वार्ता रद्द की
भारत की मशहूर ऑनलाइन शॉपिंग और पेमेंट गेटवे कंपनी पेटीएम में भी अलीबाबा कंपनी ने भारी भरकम पैसा निवेश कर रखा है। नोटबंदी के बाद से पेटीएम देश में बेहद तेजी से लोकप्रिय हुआ है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vaishakh Amavasya 2024: सौभाग्य योग में शुरू हुई आमावस्या, इन राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
-
Shani Jayanti 2024: आज है शनि जयंती, कैसे करें पूजा और किस मंत्र का करें जाप
-
Aaj Ka Panchang 8 May 2024: क्या है 8 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से जुड़ी हैं ये 12 पौराणिक घटनाएं, जानें क्या हैं मान्यताएं