डोनाल्ड ट्रंप ने की मोदी की तारीफ, कहा- 'पीएम लोगों को एकजुट करने के लिए कर रहे काम'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अर्थव्यवस्था को खोलने के बाद 'जबरदस्त वृद्धि' प्राप्त करने के लिए भारत की तारीफ की।
नई दिल्ली:
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अर्थव्यवस्था को खोलने के बाद 'जबरदस्त वृद्धि' प्राप्त करने के लिए भारत की तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह अपने देश और उसके लोगों को एक साथ लाने के लिए काम कर रहे हैं।
ट्रंप ने शुक्रवार को वियतनाम में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) सम्मेलन में कहा, 'भारत अपनी आजादी की 70वीं सालगिरह मना रहा है। यह एक अरब से ज्यादा लोगों का सार्वभौम लोकतंत्र है। यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।'
उन्होंने कहा, 'जब से भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था खोली है, इसने विस्मयकारी वृद्धि हासिल की है और अपने देश के बढ़ते मध्यवर्ग के लोगों के लिए अवसरों की नई दुनिया प्रदान की है। प्रधानमंत्री मोदी अपने बड़े देश और इसके लोगों को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं । वह बहुत, बहुत सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।'
अमेरिकी राष्ट्रपति यहां के बाद अपनी पांच एशियाई देशों की यात्रा के अंतिम चरण में फिलीपींस जाएंगे। ट्रंप वहां दक्षिणपूर्वी एशियाई संगठन (आसियान) सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उस दौरान मोदी भी फिलीपींस में मौजूद होंगे।
और पढ़ें: GST दर में बदलाव पर बोले राहुल- नहीं लगाने देंगे 'गब्बर सिंह टैक्स'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर