जकार्ता में बम धमाके, बस अड्डे के पास हुए 2 ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत, कई घायल
पूर्वी जकार्ता पुलिस ने इस ब्लास्ट की जानकारी दी है।
नई दिल्ली:
इंडोनेशिया के पूर्वी जकार्ता में एक बस अड्डे के पास दो धमाके हुए है। इस धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। पूर्वी जकार्ता पुलिस ने इस ब्लास्ट की जानकारी दी है।
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बुधवार को दो धमाकों हुए। पुलिस के मुताबिक धमाकों में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। ये धमाका ट्रांस जाकर्ता बस टर्मिनल के पास हुआ है, जहां से कई बसों की आवाजाही होती है।
'रात 9 बजे करीब दो धमाके हुए, जिसमें तीन लोग की मौत हो गई।' हालांकि पूर्वी जकार्ता पुलिस के प्रमुख एंड्री विबोवो ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि कितने लोग घायल हुए हैं और कितनो की मौत हो गई है।
उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से धमाके बड़े थे। हालांकि अभी नुकसान का सही अंदाजा नहीं लागाया जा सकता है। टीवी में आ रहे फुटेज में टर्मिनल पर धुंआ उठता दिखाई दे रहा है। पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- भारतीय एयरफोर्स का फाइटर जेट सुखोई दो दिन से लापता, चीन ने कहा- शांत रहे भारत
एक प्रत्यक्षदर्शी सुल्तान मुहम्मद फिरदौस ने बताया कि उसने लगभग 10 मिनट तक धमाकों की आवाज सुनी। उसने कहा, 'धमाके काफी जोर से हुए, मुझे स्पष्ट रूप से सुनाई दिया। उसने बताया कि इस हमले में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं।
इंडोनेशिया में मुस्लिमों की आबादी ज्यादा है और एस इलाके में आतंकी संगठन आईएसआईएस का काफी प्रभाव है।
ये भी पढ़ें- सियाचिन ग्लेशियर के पास पाकिस्तानी वायुसेना ने उड़ाया लड़ाकू विमान, भारत ने किया इनकार
बता दें कि इस साल जनवरी में भी जकार्ता में धमाके हुए थे जिसमें चार लोग आक्रमणकारी और चार लोग घायल हुए थे। धमाकों की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी।
इंडोनेशिया पिछले 15 वर्ष से इस्लामिक आतंकी घटनाओं की चपेट में है। बाली में 2002 में हुए धमाके में 202 लोगों की मौत हुई थी।
और पढ़ें: पाकिस्तान से जल्द लौटेंगी भारतीय महिला उज़मा, इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने कहा- सुरक्षा दे पुलिस
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी