चीनी सैनिक वांग ची 50 साल से है भारत में, अब लौट सकते हैं अपने वतन
साल 1963 में भारत में गलती से घुस आये चीनी सैनिक जल्द अपना वतन लौट सकते हैं।
नई दिल्ली:
साल 1963 में भारत में गलती से घुस आये चीनी सैनिक जल्द अपना वतन लौट सकते हैं। चीन ने कहा है कि वह अपने उस सैनिक को वापस लाने के लिए भारत के साथ साझा प्रयास कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने गुरुवार को कहा, 'चीन वांग छी (सैनिक) के मामले से अवगत है, जिसे 1963 में भारत में दाखिल होने के बाद पकड़ लिया गया था।'
वांग छी मध्य प्रदेश के एक गांव में फिलहाल रह रहे हैं। जहां उनकी पत्नी और नाती-पोते भी हैं। रिपोर्ट के अनुसार वांग को भारत-चीन युद्ध के कुछ दिनों बाद जनवरी 1963 में भारत के पूर्ती सीमावर्ती इलाके से पकड़ा गया था। रिहा होने के बाद से वह भारत में रह रहे हैं।
चीन की सरकारी मीडिया ने कहा कि सैनिक की घर वापसी में मदद से दोनों देशों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और संबंध बेहतर होंगे।
और पढ़ें: चीन आतंकवाद पर 'दबाव' बनाने के लिए अधिकारी भेजेगा पाकिस्तान
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक कहा कि वांग की (77) की चीन वापसी और परिवार से पुनर्मिलाप को प्राथमिकता देनी चाहिये। लेख में कहा गया है, 'वांग की कहानी ने चीन के सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी और वांग की जल्द से जल्द घर वापसी में मदद करने की अपीलें बढ़ रही है।'
और पढ़ें: चीन ने किया 10 परमाणु हथियार ले जाने वाली मिसाइल का परीक्षण
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि वह चीनी सैनिक के मामले की जानकारियां जुटा रहा है और देख रहा है कि इस मामले को कैसे सुलझाया जा सकता है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?