logo-image

सुषमा स्वराज फिर आई मदद के लिए आगे, 90 साल की महिला को दिया मदद का भरोसा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 90 साल की भारतीय महिला की मदद की है। सुषमा ने पीड़ित महिला को वीजा मुद्दे में मदद की पेशकश की है।

Updated on: 30 Jan 2017, 11:17 AM

नई दिल्ली:

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 90 साल की भारतीय महिला की मदद की है। सुषमा ने पीड़ित महिला को वीजा मुद्दे में मदद की पेशकश की है।

कथित तौर पर इस महिला को उसके बेटे ने अमेरिका से भारत भेज दिया है। 90 वर्षीय कांताबेन शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बताया था कि उन्हें जबरदस्ती अमेरिका भेजे जाने से रोकने की गुहार की है।

मामला सुषमा स्वराज के संज्ञान में आते ही इस पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुएकहा, 'शुक्रिया इसे मेरे संज्ञान में लाने के लिए। हम लोग उनकी मदद करेंगे।
कबरों की माने तो कांताबेन के छोटे बेटे ने उनकी वीजा की वैधता की जांच किए बगैर उन्हें अमेरिका से भारत भेज दिया था।