Bigg Boss 10, 3 January: मोनालिसा और रोहन बने जेलर, मालगाड़ी टास्क जीतने वाले विजेता को मिलेंगे 50 लाख रुपये
मोनालिसा और रोहन को 'बिग बॉस' ने सिक्रेट कार्य दिया, जिसमें इन दोनों को तय करना था कि किस सदस्य को ज्यादा राशि देनी है।
नई दिल्ली:
'बिग बॉस' में मंगलवार को सभी को मालगाड़ी का टास्क दिया गया। इस टास्क में मोनालिसा और रोहन जेलर की भूमिका में थे। वहीं अन्य घरवाले कैदी की भूमिका में थे। मोनालिसा और रोहन को 'बिग बॉस' ने सिक्रेट कार्य दिया, जिसमें इन दोनों को तय करना था कि किस सदस्य को ज्यादा राशि देनी है।
The qaidis lay bound with fetters in the Maalgaadi task while @rohan4747 & @monalisaantara keep an eye on them! #BB10 pic.twitter.com/8foEwp4fMU
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 3, 2017
यदि इस टास्क को बेहतर तरीके से अंजाम दिया गया तो यह राशि विजेता की कुल राशि में बढ़कर 15 लाख से 50 लाख हो जाएगी।
टास्क में एक मालगाड़ी है, जिसमें सारे कैदी घुसे हुए हैं। इसमें से पहला सदस्य जो पहले घर से निकलेगा, वह कप्तान पद का दावेदार होगा, लेकिन उसकी राशि विजेता की राशि में जमा नहीं होगी।
बानी इस टास्क में पहली कैदी बनीं, जो कप्तान के पद की प्रबल दावेदार बनीं। दूसरा बंपर बजते ही, लोपामुद्रा को जेलर ने जेल से बाहर निकाला। इससे लोपा की विजेता राशि ने 11 लाख रुपये बढ़ गई।
#OmSwami is back & he asks the jailers about the task! Will this peaceful task head to a different direction post his entry? #BB10 pic.twitter.com/fh3j61ySVe
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 3, 2017
वहीं ओम स्वामी ने एक बार फिर से 'बिग बॉस' के घर में एंट्री मारी और इस टास्क के साथ जुड़ गए। फिर वह कप्तान बनने के लिए सारी हदें पार करते दिखे और टास्क को खराब करने की कोशिश की।
.@themanupunjabi doesn't let #OmSwami get down from the Maalgaadi! Will this act end well? #BB10 pic.twitter.com/m6CsA7yfah
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 3, 2017
आखिर में जेल में तीन कैदी मनु पंजाबी, मनवीर और नितिभा बचे हैं। बुधवार को टास्क का आगे का भाग दिखाया जाएगा।
The Maalgaadi task resumes! Don't miss tomorrow's episode to find out who chooses captaincy & who chooses prize money! #BB10
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 3, 2017
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी