logo-image

टीवी होस्ट रणविजय सिंह के घर आई नन्ही परी

33 साल के अभिनेता वर्ष 2014 में वोहरा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।

Updated on: 17 Jan 2017, 12:59 PM

मुंबई:

अभिनेता और टीवी होस्ट रणविजय सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका वोहरा ने सोमवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। दोनों की पहली संतान के रूप में बेटी ने जन्म लिया है, जिससे वे काफी उत्साहित हैं। रणविजय ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के साथ यह खुशी साझा की।

रणविजय ने ट्विटर पर लिखा, 'भगवान के आशीर्वाद, परिवार और दोस्तों की प्रार्थना व शुभकामनाओं से प्रियंका और मुझे राजकुमारी मिली है।'

गौरतलब है कि 33 साल के अभिनेता वर्ष 2014 में वोहरा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। इस वक्त रणविजय अभिनेत्री नेहा धूपिया, क्रिकेटर हरभजन सिंह, अभिनेता करण कुंद्रा और प्रिंस नरूला के साथ युवाओं पर आधारित साहसिक रियलिटी टीवी शो 'एमटीवी रोडीज राइजिंग' में नजर आ रहे हैं।

रणविजय ने इसके पहले प्रियंका के बेबी बंप की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

 

Having a super Christmas with @priankasingha 🎄! 🛍🎁🎉🎈#xmasshoes #family #babymama #satnamwaheguruੴ

A photo posted by Rannvijay (@rannvijaysingha) on Dec 25, 2016 at 11:49am PST

 

I love that we enjoy each other's humour.. @priankasingha ❤️ #satnamwaheguruੴ 🙏🏼

A photo posted by Rannvijay (@rannvijaysingha) on Jan 6, 2017 at 7:11am PST