logo-image

महिला सुरक्षा के लिए 5 बेहतरीन एप, जरूर करें डाउनलोड

महिला सुरक्षा से जुड़े ऐसे एप जिसे हर महिला को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करना चाहिए। यह एप मुसीबत के समय आपकी मदद करेंगे।

Updated on: 08 Jan 2017, 12:57 PM

नई दिल्ली:

महिला सुरक्षा इन दिनो एक गंभीर मुद्दा बनी हुई है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे एप के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर महिला को अपने फोन में डाउनलोड करना चाहिए। यह एप मुसीबत के समय आपकी मदद करेंगे।

1. स्मार्ट 24×7

यह एप्लिकेशन एमरजेंसी के समय पर आपके कॉन्टेक्ट नंबर पर जीपीएस लोकेशन भेजता है। यह एप फिलहाल गुड़गांव पुलिस, जलंधर पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस, जम्मू पुलिस, मोहाली पुलिस, यूपी फायर सर्विस का सपोर्ट करने में सक्षम है। इसके अलावा यह सभी स्मार्ट सिटी में उपलब्ध है। इस ऐप के लिए कॉल सेंटर सपॉर्ट भी है, जो यूजर की प्राइमरी मूवमेंट्स को ट्रैक करता है।

2. रक्षा- वीमेन सेफ्टी अलर्ट

यह एप आपकी लोकेशन और समस्या को आपके दोस्तों और परिवार वालों तक आसानी से पहुंचाने में मदद करता है। इसमें एंडरॉयड फोन में डाउनलोड करने के बाद आपको उन लोगों के कान्टैक्ट का चयन करना है जो कि आपकी लोकेशन देख सकते हैं। इसकी खासियत है कि इस एप को ओपेन किए बिना वॉल्यूम बटन को तीन सेकेंड तक प्रेस करके रखने पर यह अलर्ट मैसेज भेजने में सक्षम है। रक्षा एप में एसओएस फंक्शन भी दिया गया है जिससे आप बिना इंटरनेट वाले क्षेत्र में फंसने पर एसएमएस भेज सकते हैं।

3. हिम्मत एप

दिल्ली पुलिस की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए लॉन्च किया गया यह एप्लिकेशन गूगल प्ले स्टोर पर बिल्कुल मुफ्त है। इसके लिए यूजर को पहले दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा जिसे को कंफिगर करते वक्त डालना होगा। इस एप में एसओएस अलर्ट दिया गया है। जो कि आपकी लोकेशन की जानकारी और ऑडियो-वीडियो पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंचाता है। जिसके बाद समस्या के समय पुलिस मौके पर आसानी से प​हुंच सकती है।

4. वीमेन सेफ्टी

यह एप्लिकेशन आसानी से असुरक्षित जगहों की जानकारी देने में सक्षम है। इसमें केवल एक बटन क्लिक कर आप अपनी लोकेशन की जानकारी भेज सकते हैं। इसमें भी अन्य सुरक्षा एप की तरह ही पहले से कुछ नंबर सेव करने होंगे जिन पर एसएमएस के माध्यम से यह आपकी लोकेशन और गूगल मैप्स का लिंक भेजता है। इसकी खासियत है कि यह तीन अलग-अलग रंगों के माध्यम से आपको लोकेशन के हालात की गंभीरता की जानकारी देते है। आप अपनी स्थिति के अनुसार बटन को चयन कर उसे क्लिक कर सकते हैं।

5. सेफ्टीपिन

सेफ्टीपिन एप्लिकेशन में जीपीएस ट्रैकिंग, इमर्जेंसी कॉन्टैक्ट नंबर और सेफ लोकेशन का रास्ता बताने जैसे सभी जरूरी फीचर हैं। इसमें सुरक्षित और असुरक्षित जगहें पिन की होती हैं। यह एप्लिकेशन अंग्रेजी के अलावा हिंदी और स्पैनिश भाषाओं में भी उपलब्ध है।