यूपी निकाय चुनाव : योगी सरकार का एलान, युवाओं के लिए अगले महीने निकलेंगी 50 हजार भर्ती
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन रहा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन लखनऊ में युवाओं को लुभाने की कोशिश में मुख्यमंत्री योगी ने राज्य में 4 लाख नई भर्तियों का एलान किया है।
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन रहा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन लखनऊ में युवाओं को लुभाने की कोशिश में मुख्यमंत्री योगी ने राज्य में 4 लाख नई भर्तियों का एलान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, '4 लाख नौकरियां युवाओं का इन्तजार कर रही हैं। सरकार अगले महीने 50 हजार भर्तियां निकालेगी जिसमें मेरिट बेस पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।
आपको बता दें कि निकाय चुनाव के दूसरे चरण में सीएम की आखिरी जनसभा कपूरथला में हुई। योगी ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना उनकी सरकार की प्रतिबद्धता है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने हाफिज की रिहाई को सही ठहराया, कहा- भारत का आरोप निराधार
उन्होंने युवाओं से कहा कि अगले महीने 50 हजार भर्तियां आएंगी। यह भर्तियां चेहरा देखकर नहीं पारदर्शी तरीके से होगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई इन भर्तियों को कमाई का जरिया बनाने की कोशिश करेगा तो सरकार उसकी संपत्ति जब्त कर लेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 सालों में सपा और बसपा ने निकायों को पंगु बना दिया था। हम नगर निकायों को सक्षम और जवाबदेह बनाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: दयाल सिंह कॉलेज का नाम बदलने वाले को अपना नाम भी बदल लेना चाहिए: हरसिमरत कौर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी