#YearEnd2017: इस साल सबसे ज्यादा देखी जाने वाली 10 इंडियन वेब सीरीज
'लाइफ सही है' एक कॉमेडी बेस्ड वेब सीरीज है। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी, तरुण जैन, सुहैल नय्यर, अभिषेक साहा लीड रोल में हैं।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड फिल्मों के साथ साथ आजकल वेब सीरीज भी काफी प्रचलन में है। लोगों में इसे देखने के प्रति खासा रूझान देखा जा रहा है। इस साल कई वेबसीरीज सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुईं।
वहीं इनके आगामी एपिसोड्स को लेकर लोगों को खासा बेताबी से इंतजार करते हुए देखा गया। आइए आपको बताते हैं 2017 में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली कुछ ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में। जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
1- 'लाइफ सही है'
'लाइफ सही है' एक कॉमेडी बेस्ड वेब सीरीज है, जो कि 2016 में आई थी। इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी, तरुण जैन, सुहैल नय्यर, अभिषेक साहा लीड रोल में हैं।
इस कॉमेडी वेब सीरीज को 'प्यार का पंचानामा' टीम द्वारा बनाया गया है। इसकी कहानी चार लोगों के जीवन के इर्द गिर्द घूमती है।
और पढ़ें: FLASHBACK: जब राजेश खन्ना ने अपने अहं को ठेस पहुंचाने वाली प्रेमिका से लिया बदला
'टीवीएफ पिचर्स' 2015 में आई कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज है। इसमें नवीन कस्तूरिया, अरुनभ कुमार, जितेंद्र कुमार और अभय महाजन लीड रोल में हैं। यह चार युवाओं के शुरुआती संघर्ष और कामयाबी हासिल करने की जद्दोजहद के इर्द गिर्द बुनी गई कहानी है। ये अपना बिजनेस स्थापित करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ देते हैं।
परमानेंट रूममेट्स 2014 में आई 21 मिनट की कॉमेड पर आधारित वेब सीरीज है। इसमें निधि सिंह, सुमीत व्यास, दीपक कुमार मिश्रा और शिशिर शर्मा लीड रोल में हैं। यह तीन साल की लंबी रिलेशनशिप पर बनी सीरीज है।
संस्कारी वेब सीरीज 2016 में आई, लेकिन इसे 2017 में सबसे ज्यादा देखा गया है। यह रिएलिटी शो है। इसमें राजीव लक्ष्मण, आलोक नाथ और रघु राम हैं। इसके पोस्टर में आपको आलोक नाथ दिखाई देंगे।
टीवीएफ ट्रिपलिंग 30 मिनट की ड्रामा वेब सीरीज है, यह 2016 में आई थी। तलाकशुदा, बेरोजगार, हताश तीन भाई बहन चंदन, चंचल और चितवन एक दिन रोड ट्रीप की योजना बनाते हैं। इस दौरान उन्हें क्या-क्या फेस करना होगा है, इसमें यह दिखाया गया है। इसमें सुमीत व्यास, मानवी, गागरू, अमोल पराशर, कुणाल रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
साल 2015 में आई 23 मिनट की 'बेक्ड' वेब सीरीज कॉमेडी बेस्ड है। शांतनु अनम, प्रणय मनचंदा, मनिक पप्नेजा और महीप सिंह लीड रोल में हैं। इसे 2017 में सबसे ज्यादा बार देखा गया।
'एआईएसएचए: मेरी वर्चुअल गर्लफ्रेंड' 2016 में आई वेब सीरीज है। यह एक साइंस फिक्शन के साथ थ्रिलर वेब सीरीज है। इसे भी 2017 में कई बार सोशल मीडिया पर देखा गया है। इसमें हरमनजीत सिंह, रघु राम, निमिशा मेहता और औरित्रा घोष मुख्य भूमिका में हैं।
2015 में आई 'मैन्स वर्ल्ड' वेब सीरीज कॉमेडी पर आधारित है। इसमें गौरव पांंडे, गुरप्रीत सैनी, निवेदिता शुक्ला और रमाकांत दायमा लीड रोल में हैं। यह भी 2017 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली वेब सीरीज है।
'बैंग बाजा बारात' 2015 में आई कॉमेडी वेब सीरीज हैं। इसमें अली फजल, अंगीरा धर, रंजीत कपूर और स्नेहनाज पटेल मुख्य भूमिका में हैं। इसे भी सोशल मीडिया पर काफी सर्च किया गया।
'लव शॉट्स' एक रोमांटिक वेब सीरीज है। ताहिर राज भसीन, सबा आजाद, रिया चक्रवर्ती और फरीदा जलाल इसमें लीड रोल में है। इस सीरीज में सभी उम्र के लोगों के बीच प्यार फिल्माया गया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी