मुंबई:
बिग बॉस में पिछले हफ्ते अर्शी खान के बाहर होने से सभी हैरान रह गए। अब घर में एक और ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल बंदगी की बिग बॉस में एंट्री होने वाली है और उनके साथ घरवालों के रिश्तेदार भी आएंगे।
दरअसल बिग बॉस के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले पड़ोसी बनकर एंट्री ले रहे हैं। सबसे पहले बंदगी की एंट्री होती है। फिर शिल्पा शिंदे के भाई घर में आते हैं।
हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी भी एक बार फिर घर में दाखिल हुए हैं। फिर लव, आकाश और प्रियांक की मम्मी पड़ोसी बनकर आते हैं।
ये भी पढ़ें: विराट-अनुष्का का मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन, ये मेहमान होंगे शामिल
Gharwalon ke rishtedaar aa rahe hai padosi bann kar! Stay tuned to this space to find out more! #BB11 pic.twitter.com/8AC0deXO2Q
— COLORS (@ColorsTV) December 25, 2017
इस बार घर में लग्जरी बजट का टास्क रखा गया है। वहीं खबरों की मानें तो इस बार लव त्यागी और प्रियांक शर्मा नॉमिनेशन में आ गए हैं।
अभी यह तय नहीं है कि सभी मेहमान घर में कितने वक्त के लिए रुकेंगे। फिलहाल यह लोग पड़ोसी के घर में रहने वाले हैं। वहीं अगर बंदगी की वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है तो शो में काफी बड़ा बदलाव होगा।
ये भी पढ़ें: ऑनलाइन मंगवाने वाले खाद्य पदार्थो में चिकन बिरयानी अव्वल
RELATED TAG: Salman Khan, Bigg Boss 11, Shilpa Shinde, Hina Khan,
देश, दुनिया की हर बड़ी ख़बर अब आपके मोबाइल पर, डाउनलोड करें न्यूज़ स्टेट एप IOS और Android यूज़र्स इस लिंक पर क्लिक करें।
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज,ट्विटरऔरगूगल प्लस पर फॉलो करें