Bigg Boss 12 में ये सेलेब्स होंगे शामिल, Leak हुई लिस्ट
बिग बॉस 12 शो को शुरू होने में चंद महीने बच गए हैं। बिग बॉस का नया प्रोमो भी रिलीज हो गया है।
नई दिल्ली:
बिग बॉस 12 शो को शुरू होने में चंद महीने बच गए हैं। बिग बॉस का नया प्रोमो भी रिलीज हो गया है। जिससे लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। इस शो में एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं। Bigg Boss Khabri नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट में से 12 कंटेस्टेंट की लिस्ट में से 6 लोगों के नाम को सामने रखा है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है उसकी पुष्टि तो नहीं किया जा सकता। आइए जानें कौन हैं ये कंटेस्टें:-
'नच बलिए' का चौथा सीजन जीत चुके शालीन भनोट बिग बॉस के शो में नजर आ सकते हैं। शालीन अपनी एक्ट्रेस पत्नी दलजीत कौर से साल 2015 में तलाक ले चुके हैं। दलजीत ने शालीन पर किसी महिला के साथ अफेयर और जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया था।
splitsvilla विनर स्कारलेट एम रोज इस बार शो का हिस्सा हो सकती हैं। बता दें कि बिग बॉस(bigg boss 12) में हर बार स्प्लिट्स्विला, रोडीज जैसे रियलिटी शोज के कंटेस्टेंट की एंट्री जरूर होती है। प्रिंस नरूला, बेनाफ्शा और प्रियांक शर्मा जैसे कंटेस्ट इसका उदाहरण है।
पम्मी आंटी फेम सुमेर पसरीचा की बिग बॉस में एंट्री की खबर है। सुमेर का पम्मी आंटी का अवतार बहुत पसंद किया जाता है और वे इस कैरेक्टर को लेकर काफी पॉपुलर भी हैं। ऐसे में अगर वे बिग बॉस में एंट्री लेते हैं तो शो काफी दिलचस्प हो सकता है।
सीरियल इश्कबाज फेम एक्ट्रेस सृष्टि रोडे की भी बिग बॉस में एंट्री की उम्मीद है। जानकारी की मानें तो सृष्टि पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ एंट्री करने वाली थीं लेकिन अब वो इस शो में अकेले ही एंट्री कर रही हैं।
splitsvilla 8 में नजर आईं शुभि जोशी भी इस बार बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हैं। शुभि जोशी कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर संग रिलेशनशिप को लेकर खबरों में थी।
'विदाई' में मां का रोल निभाने वाली विभा छिब्बड़ बिग बॉस में एंट्री ले सकती हैं। पहले अपने मॉडल बेटे पुरू के साथ एंट्री लेने वाली थी। लेकिन अब वो अकेले शो में शामिल होंगी।विभा छिब्बड़ टीवी का जाना माना चेहरा हैं।
और पढ़ें : गुरु रंधावा ने बनाया नया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर टॉप सिंगर्स को पछाड़ा
और पढ़ें : सगाई पर निक जोनास की मॉम ने समधन संग पंजाबी गाने पर लगाए ठुमके, देखें वायरल वीडियो
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
May 2024 Annaprashan Muhurat: अन्नप्राशन मई 2024 में कब-कब कर सकते हैं ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Saturday Jyotish Upay: शनिवार के दिन की गई यह एक गलती शनिदेव की कर सकती है नाराज, रखें ध्यान
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र