TMC नेता कुणाल घोष का इस्तीफा, सोशल मीडिया प्रोफाइल से हटाया पार्टी का नाम
TMC leader: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुणाल घोष ने एक नहीं बल्कि दो पदों से अपना इस्तीफा दे दिया है. आपको बता दें कि कुणाल घोष हो हाल में अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया था.
नई दिल्ली:
TMC leader: टीएमसी नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद कुणाल घोष ने तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के साथ पार्टी प्रवक्ता के पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स से अपना राजनीतिक परिचय भी हटा लिया है. उन्होंने बदलकर इसकी जगह पर सिर्फ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता लिखा है. इसके बाद से उन्हें पद से हटाए जाने की अटकलें तेज हो चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुणाल घोष ने एक नहीं बल्कि दो पदों से अपना इस्तीफा दे दिया है. आपको बता दें कि कुणाल घोष हो हाल में अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया था.
আমি @AITCofficial এর রাজ্য সাধারণ সম্পাদক ও মুখপাত্র পদে থাকতে চাইছি না। সিস্টেমে আমি মিসফিট। আমার পক্ষে কাজ চালানো সম্ভব হচ্ছে না। আমি দলের সৈনিক হিসেবেই থাকব। দয়া করে দলবদলের রটনা বরদাস্ত করবেন না। @MamataOfficial আমার নেত্রী, @abhishekaitc আমার সেনাপতি, @AITCofficial আমার…
— Kunal Ghosh (@KunalGhoshAgain) March 1, 2024
उन्होंने लिखा, “नेता अयोग्य, गुटबाज, स्वार्थी हैं. वह पूरे साल धोखा देंगे और दीदी, अभिषेक, पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं के जुनून के आधार पर चुनाव जीतेंगे. ये निजी हितों की पूर्ति करेंगे. ऐसा बार-बार नहीं हो सकता.”
ये भी पढ़ें: संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी: PM नरेंद्र मोदी
बीते काफी समय से चल रही अनबन
उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वह उन्हें तृणमूल कांग्रेस के राज्य महासचिव और प्रवक्ता का पद नहीं रखना चाहते हैं. वे सिस्टम में मिसफिट हैं. कार्य करने में भी असमर्थ हैं. वह पार्टी के सिपाही बनकर रहने वाले हैं. कृपया दलबदल की अफवाहों को हवा न दी जाए. ममता बनर्जी मेरी नेता हैं, अभिषेक बनर्जी मेरे सेनापति हैं. तृणमूल कांग्रेस उनकी पार्टी है.
कभी भी सोशल मीडिया प्रोफाइल से अपनी राजनीतिक पहचान नहीं हटाई
हाल ही में घोष यह दावा करने को लेकर सुर्खियो में थे कि राज्य सरकार और पुलिस की ओर से कुछ प्रशासनिक कार्रवाइयां पार्टी प्रवक्ता के रूप में उनके काम को कठिन बना रही हैं. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई के एक वर्ग के साथ अत्यधिक तनाव के बीच घोष ने कभी भी अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से अपनी राजनीतिक पहचान नहीं हटाई थी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!