पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में गिरा पुल, तीन दिन के अंदर हुई दूसरी घटना
बीते एक हफ्ते में यह इस तरह की दूसरी घटना हैं। ऐसी घटनाओं में लगातार प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है।
नई दिल्ली:
कोलकाता के सिलीगुड़ी में शुक्रवार सुबह नहर पर बना एक पुल गिरने की घटना सामने आई है। अब तक इस घटना में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि बीते एक हफ्ते में यह इस तरह की दूसरी घटना है। ऐसी घटनाओं में लगातार प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है। इसी हफ्ते मंगलवार को दक्षिण कोलकाता में माझेरहाट पुल ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत और करीब 25 लोगों हो गए थे।
घटना सिलीगुड़ी के फांसीडीवा इलाके की है। यहां शुक्रवार सुबह नहर पर बना पुल अचानक ढह गया। जब यह घटना हुई उस वक्त एक ट्रक पुल पार कर रहा था, जो पुल गिरने पर बीच में ही फंस गया। ट्रक चला रहे ड्राइवर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में अब तक किसी को गंभीर चोटे नहीं आई हैं। पुल टूटने की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी गई।
यह भी देखें- पश्चिम बंगाल: होटल के कमरे में मृत पाई गई टीवी एक्ट्रेस पायल चक्रबर्ती, आत्महत्या का शक
अधिकारियों के अनुसार राहत एवं बचाव दल ने लगभग 20-25 घायल लोगों को बाहर निकाल लिया है, जबकि अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। ऐसे में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं में प्रशासन की लापरवाही सामने आ रही है।
और पढ़ें- कोलकाता पुल हादसा : मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 3, सीएम ममता ने कहा किसी को नहीं बख्शेंगे
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!