logo-image

यूपी: 40 लाख महिलाओं की जल्द दी जाएगी इंटरनेट की ट्रेनिंग

यह कार्यक्रम टाटा ट्रस्ट और गूगल इंडिया के संयुक्त सहयोग से शुरू की जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने इसके निर्देश दे दिए हैं।

Updated on: 26 Oct 2016, 03:05 PM

यूपी:

यूपी में जल्द ही 40 लाख महिलाओं को इंटरनेट की ट्रेनिंग दी जाएगी। 'इंटरनेट साथी' कार्यक्रम के तहत मार्च 2017 में इस कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। यह कार्यक्रम टाटा ट्रस्ट और गूगल इंडिया के संयुक्त सहयोग से शुरू की जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने इसके निर्देश दे दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के 33 जनपदों के 27 हजार गांवों की 40 लाख महिलाओं को 'इंटरेनट साथी' के लिए चुनकर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही वो अपने आस-पास की महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगी। प्रशिक्षण के बाद चयनित महिलाओं को डिजिटल रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश के 6 जनपदों के श्रमिकों और भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए काम में तेजी लाएंगे। इसके साथ ही कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।