Video: एक्सप्रेस-वे पर हादसे में घायल नवनीत सहगल को मेदांता लाने की तैयारी, सीएम ने जाना हाल
यूपी के प्रमुख सचिव (सूचना) नवनीत सहगल शुक्रवार को उन्नाव के हासनगंज में सड़क हादसे में घायल हो गए। उनके साथ टूरिज्म विभाग के डायरेक्टर जनरल भी घायल हुए हैं।
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (सूचना) नवनीत सहगल शुक्रवार को उन्नाव के हासनगंज में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराने की योजना है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घायल सहगल से हॉस्पिटल जाकर मुलाकात की।
#UPCM @yadavakhilesh एक मार्ग दुर्घटना में घायल प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल को के0जी0एम0यू0 ट्राॅमा सेण्टर, लखनऊ में देखने पहुंचे। pic.twitter.com/KRqg4ctGTr
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) November 18, 2016
खबरों के मुताबिक नवनीत सहगल के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है और पसली में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा उनके सिर में भी चोट है। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें मेदांता हॉस्पिटल ले जाया जाएगा।
उनके साथ टूरिज्म विभाग के डायरेक्टर जनरल भी घायल हुए हैं। दोनों आगरा एक्सप्रेसवे पर फाइटर प्लेन की सफल ट्रायल के बाद वापस लौट रहे थे तब यह हादसा हुआ।
घायल नवनीत सहगल को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे में सहगल के ड्राईवर को भी चोटें आई हैं। कार में नवनीत सहगल, टूरिज्म विभाग के डायरेक्टर जनरल, एक गनर और ड्राईवर सवार थे।
Uttar Pradesh: Navneet Sehgal injured in a road accident in Lucknow-Agra Expressway near Hasanganj pic.twitter.com/sMXYta0b1x
— ANI UP (@ANINewsUP) November 18, 2016
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी से टक्कर हुई है वह गलत साइड से आ रही थी।
Don't Miss
वीडियो
-
USA का SM-3 इंटरसेप्टर कितना खतरनाक ? ईरानी बैलिस्टिक मिसाइक को किया था पहले हमले में राख
-
ईस्ट मेदिनीपुर में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के नॉमिनेशन में बवाल
-
Election Superfast: लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर देखें वो भी फटाफट अंदाज में इलेक्शन सुपरफास्ट के इस बुलेटिन में
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग