महाराष्ट्र: दलित युवक नितिन आगे की हत्या मामले में सभी 9 आरोपी बरी
दलित युवक नितिन आगे की हत्या के मामले में महाराष्ट्र के अहमदनगर की एक निचली अदालत ने सभी नौ आरोपियों को बरी कर दिया।
नई दिल्ली:
दलित युवक नितिन आगे की हत्या के मामले में महाराष्ट्र के अहमदनगर की एक निचली अदालत ने सभी नौ आरोपियों को बरी कर दिया। नितिन की हत्या बेहद बर्बरता से अप्रैल 2014 में कर दी गई थी।
उस घटना में झूठी शान की खातिर हत्या और जातिगत विवाद का कोण भी जुड़ा हुआ था।
अभियोजन पक्ष के ज्यादातर गवाहों के पलट जाने के चलते जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश विवेक हूद ने कल इस मामले के सभी आरोपियों को बरी कर दिया।
बारहवीं कक्षा का छात्र 17 वर्षीय आगे जिले के जामखंड तहसील के खारडा गांव का रहने वाला था। सर्वण जाति की मराठी लड़की के साथ उसका प्रेम संबंध होने के संदेह में 28 अप्रैल 2014 को उसकी हत्या कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: आरटीआई में खुलासा, दिल्ली में हर रोज होती है 11 महिलाएं गायब
उसके पिता ने पुलिस में दी शिकायत में 13 लोगों का नाम लिया था जिनमें से तीन नाबालिग थे। इनमें से ज्यादातर लड़की के संबंधी थे।
आरोपी आगे को उसके स्कूल से जबरदस्ती ईंट के भट्टे पर ले गए थे, वहां उसके साथ अमानवीय बर्ताव किया गया था। बाद में उसे एक पेड़ से लटका दिया गया था।
लेकिन सुनवाई के दौरान ज्यादातर गवाह मुकर गए और पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव में अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। लोक अभियोजक रामदास गवली ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: धरती के घूमने की गति हुई धीमी, 2018 में दुनिया का होगा विनाश
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें