Poll Of Exit Polls: गोवा में किसकी बनेगी सरकार, किस पार्टी को मिले सबसे ज्यादा वोट?
एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, यहां पर कांग्रेस को 30.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.
नई दिल्ली:
Poll Of Exit Polls: गोवा में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 14 फरवरी को वोट डाले गए थे. यहां पर 40 सीटों पर 78.94 फीसदी मतदान हुआ था. चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे, लेकिन फाइनल रिजल्ट से पहले एग्जिट पोल बता रहे हैं कि राज्य में किसको सबसे ज्यादा वोट मिलने वाले हैं. गोवा में बहुमत का आंकड़ा 21 है. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, यहां पर कांग्रेस को 30.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी को 32.7 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 14.5 फीसदी, TMC+ को 10.5 फीसदी, अन्य को 12.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.
2017 के विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो कांग्रेस को 1 फीसदी से ज्यादा का फायदा हो रहा है. 2017 के चुनाव में कांग्रेस को 28.4 फीसदी वोट मिले थे. वहीं, बीजेपी को 32.5, आम आदमी पार्टी को 6.3, एमजीपी को 11.3 और अन्य को 21.5 फीसदी वोट मिलने मिले थे. 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा फायदा होता दिख रहा है. उसके वोट प्रतिशत में 8 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है.
इस चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से था. टीएमसी राज्य में पहली बार हाथ आजमा रही है. कांग्रेस राज्य में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में है. वहीं तृणमूल कांग्रेस और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने गठबंधन किया है.
गोवा सर्वे (40 Seats) | BJP | CONGRESS | MGP | AAP | TMC | OTHERS |
सी वोटर | 13-17 | 12-16 | - | - | 05-09 | 00-02 |
टुडेज चाणक्य | ||||||
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया | 14-18 | 15-20 | 2-5 | 00-04 | ||
रिपब्लिक भारत | 13-17 | 13-17 | ||||
एबीपी न्यूज | 2-6 | 0-4 | ||||
टाइम्स नाऊ | 14 | 16 | 4 | 6 | ||
Zee News | 13-18 | 14-19 | 2-5 | 1-3 | 1-3 | |
जन की बात | 13-19 | 14-19 | 01-02 | 03-05 | 01-03 | |
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
DC vs RR : दिल्ली ने डोनोवन फरेरा-गुलबदीन को दिया डेब्यू का मौका, राजस्थान की प्लेइंग11 में 2 बदलाव
-
DC vs RR Dream11 Prediction : दिल्ली और राजस्थान के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
MI vs SRH : पापा को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे जूनियर बुमराह, बेटे अंगद की पहली फोटो हुई वायरल
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार