Delhi Floods: खतरनाक स्तर पर पहुंचा यमुना का पानी, टूटा 45 साल पुराना रिकॉर्ड
Delhi Floods: देश के अलग-अलग राज्यों में इस समय भयंकर बारिश हो रही है...सबसे बुरा हाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का है. यहां भीषण बारिश की वजह से यमुना का जल स्तर खतरनाकर लेवल पर पहुंच गया है
New Delhi:
Delhi Floods: देशभर में इस भयंकर बारिश हो रही है. पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से मैदानी इलाकों में हालत खराब हो गई है. मैदानी इलाकों में नदियां उफान मार रही हैं. सबसे खराब स्थिति तो दिल्ली में यमुना नदी की है. यमुना का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है. यमुना का पानी पिछले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 207.55 मीटर तक पहुंच गया है. आपको बता दें कि पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते इन दिनों यमुना नदी उफान पर है। यही वजह है कि दिल्ली में इसका जलस्तर 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 207.55 मीटर पर पहुंच गया है। दिल्ली में आखिरी बार यमुना का जलस्तर 1978 में रिकॉर्ड स्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था.
यमुना का लेवल 207.37 मीटर है
दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अभी यमुना का लेवल 207.37 मीटर है ये खतरे के निशान से काफी ऊपर है. केंद्र जल आयोग के अनुमान के अनुसार इसका लेवल रात 10 बजे से 207.55 पहुंच सकता है. यानि दिल्ली के कुछ जगह पर यमुना अपनी तटबंधों को तोड़कर पार सकती है तो जहां पर भी ऐसा खतरा है वहां पर दिल्ली सरकार के सिंचाई नियंत्रण विभाग तटबंधों को मजबूत करने का काम कर रहा है. लगातार स्थिति पर नजर रखा जा रहा है. ये पानी दिल्ली के बारिश का पानी नहीं है बल्कि ये पानी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़ जा रहा है. हमारा केंद्र सरकार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सरकार से लगातार संपर्क है और हम चाहेंगे कि पानी उतना ही छोड़ा जाए जिससे तटबंध टूटे न.
अभी और चढ़ेगा यमुना का पानी
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अधिकारी चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और यमुना में पानी के बहाव को रोकने के लिए कृत्रिम अवरोधों का निर्माण कर रहे हैं. CWC के अनुसार आज रात 10 बजे से 12 बजे के बीच यमुना का पानी फिर से बढ़ने की संभावना है... पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए कई पंप लगाए गए हैं. निकासी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.
शिविर में रह रहे लोगों के लिए खाने, पीने, चिकित्सा की व्यवस्था
लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी ने कहा कि हमने राहत शिविर में रह रहे लोगों के लिए खाने, पीने, चिकित्सा की व्यवस्था की है। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है इसलिए हम और अधिक व्यवस्था कर रहे हैं। यमुना का जलस्तर हरियाणा के रास्ते हिमाचल प्रदेश से आ रहे बारिश के पानी की वजह से बढ़ रहा है। हमारी केंद्रीय जल आयोग से बात हुई है। हम हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सरकार से भी बात करेंगे.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!