logo-image

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : जिला प्रशासन आज लगाएगा प्याज की स्टॉल

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, 14 नवंबर 2019 की बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़

Updated on: 14 Nov 2019, 12:44 PM

Patna:

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, 14 नवंबर 2019 की बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़

calenderIcon 12:45 (IST)
shareIcon

मध्य प्रदेश : जिला प्रशासन आज लगाएगा प्याज की स्टॉल


मध्य प्रदेश के बैरागढ़ में प्याज की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर. बैरागढ़ में जिला प्रशासन लगाएगा प्याज के लिए स्टौल. स्टौल पर 50 रुपए किलो की दर पर की जाएगी प्याज की बिक्री. स्टॉल पर की जाएगी अधिकारी की नियुक्ति. बैरागढ़ सब्जी मंडी में अधिकारी संतोष उइके रहेंगे मौजूद. प्रति व्यक्ति दी जायेगी 2 किलो प्याज. पॉलीथिन बेग में नहीं दी जाएगी प्याज. दोपहर 12:00 बजे से 5:00 बजे तक लगेगा स्टॉल.

calenderIcon 12:02 (IST)
shareIcon

नेहरू जी का जन्मदिन बस फोटो खिचाने तक रहा सीमित


सतना : नेहरू जी के जन्मदिन पर सतना में कांग्रेस गुटों में आई नजर. अलग-अलग खेमों में पहुंच कांग्रेसियों ने खिंचाई फ़ोटो. नेहरू जी का जन्मदिवस कार्यक्रम फ़ोटो खिचाने तक रहा सीमित. कांग्रेसी नेताओं ने जन्मदिवस में मिष्ठान का भी नहीं किया वितरण.

calenderIcon 11:22 (IST)
shareIcon

होसंगावाद- भीड़ ने पुलिस टीम पर किया पथराव, 12 पुलिसकर्मी हुए घायल


मध्य प्रदेश में 'चमत्कारी' पेड़ को छूने से रोकने पर भड़की भीड़, पथराव में 12 पुलिसकर्मी हुए घायल

calenderIcon 11:13 (IST)
shareIcon

मंदसौर : युवती को छेड़ना मनचलों को पड़ा महंगा, लोगों ने की पिटाई


मंदसौर में जिला हॉस्पिटल के सामने अपनी मां के साथ जा रही युवती को छेड़ना मनचले को महंगा पड़ा. पकड़ में आये युवक की महिला व अन्य लोगों ने की धुनाई. हालाकि मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नही हुई है,वीडियो हुवा वायरल.

calenderIcon 10:31 (IST)
shareIcon

रायसेन : शिक्षा मंक्षी 14 नवम्बर को करेंगे विषेश परियोजना का शुभारंभ


रायसेन जिले के सात स्कूलों में दक्षिण कोरिया की संस्था के सहयोग से चलने वाली कक्षा साथी परियोजना का स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रभुराम चौधरी जी 14 नवम्बर को 12 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वार्ड नंबर आठ थाना स्कूल में शुभारंभ करेंगे.