logo-image

T20 WC : तो क्या धोनी बनेंगे टीम इंडिया के कोच, फैंस ने उठाई बड़ी मांग

Dhoni T20 World Cup 2022 : T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा.

Updated on: 12 Nov 2022, 11:13 AM

highlights

टी20 विश्व कप में भारत का शर्मनाक प्रदर्शन

फैंस ने की बीसीसीआई से मांग

हार के बाद धोनी हुए ट्रेंड

नई दिल्ली:

Dhoni T20 World Cup 2022 : T20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा. सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. अब ऐसे में सभी फैंस बहुत निराश हुए और होने भी चाहिए इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसी मांग कर दी कि बीसीसीआई से अगर पूरी हो जाए तो टीम इंडिया के सितारे बदल सकते हैं. जैसा आप जानते हैं 2007 में जब पहली बार t20 विश्व कप हुआ था तब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे और उन्होंने पहली साल अपनी पहली कप्तानी में टीम इंडिया को सरताज बना दिया था.

यह भी पढ़ें - IPL 2023 : दिल्ली ने इस बड़े खिलाड़ी को किया रिलीज, CSK और मुंबई में लेने की हो सकती है होड़

इसी को देखते हुए सभी भारतीय फैंस बीसीसीआई से बोल रहे हैं कि कोच के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को नियुक्त किया जाए. जिससे टीम के अंदर जो भी गड़बड़ी चल रही है वह सभी खत्म हो जाए. अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम ऐसे ही फाइनल और सेमीफाइनल में जाएंगे लेकिन करारी शिकस्त लेकर वापस आ जाएंगे.

आपको बताते चलें कि भारत की बड़ी हार के बाद हमेशा धोनी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं. फैंस उनको किसी ना किसी बात के लिए याद करते हैं. कोई उनको विकेटकीपिंग के लिए याद करता है तो कोई फिनिशिंग स्टाइल के लिए और कोई उनकी कप्तानी का दीवाना है. सेमीफाइनल की हार के बाद भी यही हुआ. जैसे ही टीम इंडिया हारी सोशल मीडिया पर मिस यू धोनी, लव यू धोनी के #trend करने लग गए. जिसमें फैंस यही बात कर रहे थे कि अब वह समय आ गया है कि धोनी की एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी कराई जाए. अब यह देखने वाली बात होती है कि बीसीसीआई अगर यह कदम उठाता भी है तो क्या महेंद्र सिंह धोनी के लिए तैयार हैं. क्योंकि हम सभी जानते हैं कि धोनी करते वही हैं जो उनका मन कहता है.