टीम के लिए अपने खेल की समीक्षा करने का यह सबसे सही समय : सिमरनजीत सिंह
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह ने कहा है कि वह इस समय लागू बंद के कारण मिलने वाले समय का उपयोग अपने खेल को सुधारने और टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए अपने आप को और बेहतर करने के लिए कर रहे हैं.
बेंगलुरू:
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह ने कहा है कि वह इस समय लागू बंद के कारण मिलने वाले समय का उपयोग अपने खेल को सुधारने और टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए अपने आप को और बेहतर करने के लिए कर रहे हैं. भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमें इस समय भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बेंगलुरू केंद्र में है.
ये भी पढ़ें- डीडीसीए सचिव विनोद तिहारा में थे कोविड-19 के लक्षण, चिंता की कोई बात नहीं
सिमरनजीत ने कहा, "यह निराशा की बात है कि ओलम्पिक खेल एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं. पिछले साल से हम बेहतरीन लय में हैं और टीम ओलम्पिक के लिए अच्छी तरह से तैयारी कर रही थी. लेकिन इस समय लोगों का स्वास्थ्य किसी और चीज से काफी ज्यादा अहम है और इसी को ध्यान में रखते हुए सही फैसला लिया गया है."
ये भी पढ़ें- टोक्यो ओलम्पिक समिति का कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित, पीएम ने दिए 'वर्क फ्रॉफ होम' के आदेश
उन्होंने ने कहा, "हम निश्चित तौर पर अगले साल का उपयोग अभी से बेहतर टीम बनने में करेंगे. हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि हम ज्यादा मेहनत करें और मैदान पर अच्छे परिणाम दें." कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलम्पिक खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है. अब यह खेल 2021 में आयोजित किए जाएंगे.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!