जापान ओपन: ओकुहारा से हारकर पी वी सिंधु हुई टूर्नामेंट से बाहर
जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा ने भारत की शीर्ष महिला बैडमिटन खिलाड़ी पी वी सिंधु को गुरुवार को जापान ओपन से बाहर कर दिया है।
नई दिल्ली:
कोरिया ओपन के फाइनल में मिली हार का बदला लेते हुए जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा ने भारत की शीर्ष महिला बैडमिटन खिलाड़ी पी वी सिंधु को गुरुवार को जापान ओपन से बाहर कर दिया है।
महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में ओकुहारा ने दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु को 21-18, 21-8 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले गेम में सिंधु ने किसी तरह आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त ओकुहारा को अच्छी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन वह हार गईं। दूसरा गेम एकतरफा नजर आ रहा था, जहां सिंधु हर प्रकार से ओकुहारा के आगे कमजोर नजर आ रही थीं।
सिंधु दूसरे गेम में ओकुहारा के आक्रामक खेल का सामना नहीं कर पाईं और हार गई। क्वार्टर फाइनल में ओकुहारा का सामना अमेरिकी खिलाड़ी बीवेई झांग से होगा।
ओकुहारा ने इस जीत के साथ ही सिंधु के खिलाफ अब तक खेले गए नौ मुकाबलों में 5-4 से बढ़त हासिल कर ली है।
महिला एकल वर्ग में सिंधु की हार के बावजूद साइना नेहवाल के रूप में भारतीय चुनौती बरकरार है। साइना का सामना दूसरे दौर में स्पेन की दिग्गज कैरोलिना मारिन से होना है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?