राष्ट्रमंडल खेल-2018: पूल-बी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से
भारत की पुरुष हॉकी टीम को अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पूल-बी में पहला मैच पाकिस्तान के साथ खेलेगी।
नई दिल्ली:
भारत की पुरुष हॉकी टीम को अगले साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पूल-बी में पहला मैच पाकिस्तान के साथ खेलेगी। अगले साल राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट क्षेत्र में होगा।
इस टूर्नामेंट में भारत की पुरुष हॉकी टीम पूल-बी में है जिसमें इंग्लैंड, पाकिस्तान, मलेशिया और वेल्स की टीम को भी शामिल किया गया है।
राष्ट्रमंडल खेलों में हॉकी स्पर्धा में 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्रारंभिक दौर में ग्रुप स्तर के मैच खेले जाएंगे, जिसमें एक ग्रुप में शामिल सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसके बाद, 12 से 14 अप्रैल तक सेमीफाइनल और फाइनल के मैच खेले जाएंगे।
महिला हॉकी टीम को इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और वेल्स के साथ पूल-ए में रखा गया है।
और पढ़ेंः BCCI की बैठक में सैलरी का मुद्दा उठाएंगे धोनी और कोहली, COA प्रमुख विनोद राय से करेंगे मुलाकात
भारतीय महिला हॉकी टीम अपना पहला मैच पांच अप्रैल को वेल्स के खिलाफ खेलेगी, वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मैच में सात अप्रैल को पूल-बी में पाकिस्तान से भिड़ेगी।
इस मौके पर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने कहा, 'पूल-बी में शामिल सभी टीमें काफी मजबूत हैं और हमें इस चुनौती का इंतजार है। ओडिशा में पुरुष हॉकी वर्ल्ड लीग में हमारा सामना इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया से होगा और इन मैचों से मिलने वाला अनुभव राष्ट्रमंडल खेलों में हमारी मदद करेगा।'
महिला टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, 'मैं टीम के ग्रुप से काफी खुश हूं। मुझे भरोसा है कि हमारी टीम विश्व में किसी भी टीम को अच्छी टक्कर दे सकती है और विश्व रैंकिंग में आगे बढ़ेगी। राष्ट्रमंडल खेलों में हम किसी भी टीम को कमजोर नहीं समझ सकते।'
और पढ़ेंः जानिए मिचेल जॉनसन को पीटरसन ने ट्विटर पर क्यों किया ब्लॉक
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Badrinath Temple: खुलने वाले हैं श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें यात्रा से जुड़ी हर बात
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन रसोई की ये 5 चीज़ें खरीदने से घर में बनी रहती है बरकत
-
Vaishakh Amavasya 2024 Date: कब है वैशाख अमावस्या, 8 या 9 मई को? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Love Rashifal 7 May 2024: इन राशियों के लिए बेमिसाल रहेगा मंगलवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल