आज मिलेगा सचिन तेंदुलकर को रोहित शर्मा की तरफ से रीटर्न गिफ्ट
हार के बाद से आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस जीत का डंका बजाना चाहेगी. मुंबई इंडियंस हर रोज यही सोचती है कि आने वाला अगला मुकाबला कैसे जीतना है.
नई दिल्ली:
आईपीएल (IPL 2022) के मुकाबले लगातार हो रहे हैं. आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जाना है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लगातार अपने आठों मुकाबले हार गई है. हार के बाद से आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस जीत का डंका बजाना चाहेगी. मुंबई इंडियंस हर रोज यही सोचती है कि आने वाला अगला मुकाबला कैसे जीतना है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians in IPL) लगातार मुकाबला जीतने का सपना देख रही है. लेकिन जीत एक भी नहीं पा रही है. मुंबई इंडियंस के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज अपने जन्मदिन के दिन पूरी कोशिश करेंगे की अपनी टीम को जीत जरूर दिलाएं.
इसके अलावा आज के मुकाबले में उम्मीद की जा रही है कि रोहित शर्मा अपने जन्मदिन के दिन सचिन तेंदुलकर को खास रीटर्न गिफ्ट दे सकते हैं. आज के मौके पर रोहित शर्मा अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को अपनी प्लेइंग 11 (Playing 11) में शामिल कर सकते हैं. अर्जुन तेंदुलकर लगातार अच्छा प्रदर्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसा मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल से प्रतीत हो रहा है.
यह भी पढ़ें :IPL 2022: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की राह पर हार्दिक पांड्या, जानें गावस्कर ने क्यों कहा ऐसा?
मुंबई इंडियंस अपने ट्विटर हैंडल (Mumbai Indians Twitter) पर हर रोज नए- नए पोस्ट डालती रहती है. मुंबई इंडियंस लगातार अपने मुकाबले हार रही है ऐसे में मुंबई को जरुरत है कि अपनी टीम में कुछ बदलाव करती हुई नजर आए. हालांकि मुंबई इंडियंस आज का मुकाबला जीतेगी या नहीं यह तो आज शाम को ही पता चलेगा. मुंबई इंडियंस से सभी को उम्मीद है कि आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस अच्छा करती हुई जरूर दिखाई देगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vaishakh Amavasya 2024: सौभाग्य योग में शुरू हुई आमावस्या, इन राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
-
Shani Jayanti 2024: आज है शनि जयंती, कैसे करें पूजा और किस मंत्र का करें जाप
-
Aaj Ka Panchang 8 May 2024: क्या है 8 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से जुड़ी हैं ये 12 पौराणिक घटनाएं, जानें क्या हैं मान्यताएं