IPL 2018 KXIP Vs MI: मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में होल्कर स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया।
नई दिल्ली:
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में होल्कर स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 175 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई इंडियंस ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।
किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से क्रिस गेल और लोकेश राहुल ने ओपनिंग की। 7वें ओवर में मुंबई को पहली सफलता मिली। मार्कंडेय ने लोकेश राहुल को पवेलियन भेजा। राहुल ने 20 गेंदों में 2 छक्के और 1 चौका लगाकर 24 रन बनाए।
राहुल के बाद युवराज सिंह क्रीज पर आए। 12वे ओवर की चौथी गेंद पर बेन कटिंग को सबसे महत्वपूर्ण विकेट मिला। बेन कटिंग ने क्रिस गेल को पवेलियन भेजा। गेल ने 39 गेंदों में 2 छक्के और 6 चौके लगाकर 50 रन बनाए।
और पढ़ेंः IPL 2018: पुणे के बजाय कोलकाता में होंगे आईपीएल के प्लेआफ मैच
उम्मीद के मुताबिक पंजाब को अच्छी शुरुआत मिली। गेल और लोकेश राहुल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 6.4 ओवरों में 54 रन जोड़े। हालांकि इस सलामी जोड़ी ने स्वभाव के विपरीत थोड़ी धीमी गति से रन जोड़े।
गेल के बाद करूण नायर क्रीज पर आए। 13वें ओवर में युवराज सिंह 14 गेंदों में 14 रन बनाकर रन आउट हो गए। युवराज के बाद अक्षर पटेल क्रीज पर आए।अक्षर पटेल 13 रनों के निजी स्कोर पर बुमराह का शिकार बने। मयंक अग्रवाल का बल्ला सिर्फ 11 रन ही पंजाब के खाते में डाल सका।
अंत में मार्कस स्टोइनिस ने 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रनों की पारी खेलकर टीम को 174 के कुल स्कोर तक पहुंचाया।
करुण नायर 12 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पंजाब ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 175 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की तरफ से एविन लुईस और सूर्यकुमार यादव ने ओपनिंग की। 6वें ओवर में पंजाब को पहली सफलता मिली। मुजीब उर रहमान की गेंद पर लुईस 13 गेंदों में 10 रन बनाकर कैच आउट हो गए।
लुईस के बाद ईशान किशन क्रीज पर आए। सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए जिसमे 3 छक्के और 6 चौके जड़े। सूर्यकुमार यादव के बाद हार्दिक पांड्या क्रीज पर आए। ईशान किशन 25 रन बनाकर बोल्ड हो गए। मुजीब उर रहमान ने ईशान किशन को बोल्ड किया।
किशन के बाद कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर आए। रोहित शर्मा (24) और क्रुणाल पांड्या (31) रन पर नाबाद रहे।
मुंबई के लिए मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, मयंक मारकंडे, बेन कटिंग ने एक-एक विकेट लिया।
और पढ़ेंः मुंबई: IPL सट्टेबाजी में एक प्रोफेसर सहित 15 गिरफ्तार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!