logo-image

IPL 2018: बारिश की खलल के बाद राजस्थान ने जीता मैच, दिल्ली को 10 रनों से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में बुधवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मैच खेला गया।

Updated on: 12 Apr 2018, 12:35 AM

नई दिल्ली:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में बुधवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मैच खेला गया जिसमें राजस्थान ने दिल्ली को 10 रनों से हरा दिया। दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पहले अजिंक्य रहाणे और डार्सी शॉर्ट बल्लेबाजी करने आए। दूसरा ओवर डालने आए शाहबाज नदीम ने अपनी दूसरी गेंद पर डार्सी को पवेलियन भेज दिया। डार्सी 6 रन बनाकर रन आउट हो गए।

डार्सी के बाद बेन स्टोक्स क्रीज पर आए। बेन स्टोक्स भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और चौथे ओवर में 16 रन बनाकर आउट हो गए। बेन स्टोक्स ने 12 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 16 रन बनाए।

बेन स्टोक्स के बाद संजू सैमसन क्रीज पर आए। संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन बनाकर आउट हो गए। शाहबाज ने यहां पर संजू को बोल्ड करके पवेलियन वापिस भेजा। शानदार पारी खेलते हुए अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में चार चौके की मदद से 45 रन बनाए।

अजिंक्य रहाणे के बाद राहुल त्रिपाठी क्रीज पर खेल रहे हैं। जोस बटलर और राहुल त्रिपाठी ने मिलकर अच्छी पारी खेली। 18वें ओवर चौथी गेंद पर मोहम्मद शमी ने जोस बटलर को बोल्ड कर दिया। जोस बटलर ने 18 गेंदों में 29 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

जोस बटलर के बाद कृष्णप्पा गोथम क्रीज पर आए हैं। बारिश ने मैच में खलल डाल दी है।

बारिश बंद होने का काफी लंबा इंतजार करने के बाद दिल्ली को 6 ओवर में 71 रनों का लक्ष्य दिया गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ाती हुई दिखी। पहले ही गेंद पर कॉलिन मुनरो रन आउट हो गए। मुनरो के बाद मैक्सवेल और रिषभ पंत ने पारी को संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने पहले ही ओवर की अंतिम पांच गेदों में 10 रन बना लिए। दूसरे ओवर में मात्र पांच रन ही बटोर पाए।

तीसरा ओवर जयदेव उनादकट ने डाला। मैक्सवेल ने तीसरे ओवर में एक छक्का और दो चौके के साथ 14 रन बना लिए। चौथा ओवर बेन लाफलिन ने डाला। इस ओवर में रिषभ पंत ने पांच रन और मैक्सवेल पीछे कैच देकर आउट हो गए। मैक्सवेल 12 गेंदो में 1 छक्का और 2 चौके की मदद से 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मैक्सवेल के बाद क्रिस मॉरिश क्रीज पर आए। पांचवा ओवर जयदेव उनादकट ने डाला। उनादकट की पहली गेंद पर पंत ने एक रन लिया। उसके बाद मॉरिश ने दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। पंत ने चौथी गेंद पर चौका लगाया। अंतिम गेंद पर रिषभ पंत कैच आउट हो गए और 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

पंत के बाद वी शंकर आए क्रीज पर। और अंत में राजस्थान ने दिल्ली को 10 रनों से हरा दिया।