Fifa World Cup 2018: डेनमार्क के खिलाफ फ्रांस की कप्तानी करेंगे राफेल वरान
फ्रांस के डिफेंडर राफेल वरान रूस में जारी फीफा विश्व कप में डेनमार्क के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्तर के अपने अंतिम मुकाबले में टीम की कप्तानी करेंगे।
मॉस्को:
फ्रांस के डिफेंडर राफेल वरान रूस में जारी फीफा विश्व कप में डेनमार्क के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्तर के अपने अंतिम मुकाबले में टीम की कप्तानी करेंगे। वरान ने सोमवार को कहा कि यह अपने देश की राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करना उनके लिए सम्मान की बात है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से खेलने वाले 25 वर्षीय वरान फ्रांस की गोलकीपर ह्यूगो लोरिस की जगह टीम की कप्तानी करेंगे। लोरिस मंगलवार को होने वाले मुकाबले में शुरुआती 11 खिलाड़ियों में शामिल नहीं होंगे।
वराने ने एक संवाददाता सम्मेलने में कहा, 'मुझे कप्तान बनाया जाना यह संकेत देता है कि कोच (दिदिएर देसचेम्प्स) को मुझ पर भरोसा है। मैं इस जिम्मेदारी को दूसरी टीमों के साथ पहले भी निभा चुका हूं।'
फ्रांस ग्रुप सी की तालिका में छह अंकों के साथ पहले पायदान पर काबिज है।
और पढ़ेंः Fifa World Cup 2018: पुर्तगाल ने ईरान से ड्रॉ खेलकर प्री-क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?