MS Dhoni Bike Collection: धोनी की गैराज है बाइक और कारों का शोरूम, वेंकटेश प्रसाद देख हुए हैरान
Venkatesh Prasad: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद महेंद्र सिंह धोनी से रांची में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान के गैराज में बाइक्स और कारों का कलेक्शन देखा और वह हैरान रह गए.
नई दिल्ली:
Venkatesh Prasad On MS Dhoni's Bike And Car Collection: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह को बाइक्स से कितना प्यार है ये किसी से छिपा नहीं है. धोनी का रांची स्थित गैराज में बाइक्स के साथ-साथ कारों का भी बेहद ही शानादार कलेक्शन है. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद, धोनी का बाइक कलेक्शन देखकर पूरी तरह हैरान रहे गए. वेंकटेश प्रसाद ने धोनी के बाइक्स कलेक्शन को देख कहा कि ये तो पूरा एक शोरूम हो सकता है.
वेंकटेश प्रसाद ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें MS Dhoni की वाइक्स और कार की कलेक्शन देखा जा सकता है. इस वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, 'सबसे पागल जुनून में से एक, मैंने एक व्यक्ति में देखा है. क्या कलेक्शन और क्या आदमी है MSD. एक महान उपलब्धि और एक और भी अविश्वसनीय व्यक्ति. यह उनके रांची वाले घर में बाइक्स और कार के कलेक्शन की एक झलक है. बस आदमी और उसके जुनून से अभिभूत.'
यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की हो रही टीम इंडिया में वापसी, एशिया कप से पहले खुद दिया बड़ा अपडेट
इस वीडियो में वेंकटेश प्रसाद से सवाल पूछा जाता है, 'सबसे पहले रांची आकर आपको कैसा लग रहा है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'आश्चर्यजनक! नहीं, रांची में मेरा पहली बार नहीं. यह मेरी चौथी बार है, लेकिन यह जगह (एमएस धोनी का बाइक कलेक्शन) पागल है. जब तक कोई इस बारे में पागल नहीं है, तब तक आप इतनी सारी बाइक नहीं रख सकते.
‘बाइक शोरूम हो सकता है’
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, 'बाइक शोरूम हो सकता है. किसी को कुछ और करने के लिए बहुत जुनून की जरूरत है, मैं आपको बता रहा हूं.' इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में बाइक्स और कार कलेक्शन को देखा जा सकता है जो अपने आप में एक शोरूम जैसा लग रहा है.
One of the craziest passion i have seen in a person. What a collection and what a man MSD is . A great achiever and a even more incredible person. This is a glimpse of his collection of bikes and cars in his Ranchi house.
— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) July 17, 2023
Just blown away by the man and his passion @msdhoni pic.twitter.com/avtYwVNNOz
CSK ने जीता 5वीं बार खिताब
IPL 2023 में एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वीं बार खिताब को अपने नाम किया. हालांकि अभी धोनी ने अपने आईपीएल से रिटायरमेंट को लेकर कुछ साफ नहीं किया है. ऐसा भी हो सकता है कि वह आईपीएल के अगले सीजन फिर से खेलते मैदान पर नजर आ सकते हैं. वहीं हाल ही में 7 जुलाई को धोनी ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया था.
यह भी पढ़ें: गावस्कर ने धोनी पर साधा निशाना, बोले, ऐसे कैसे चलेगा, भारत में कप्तानी...
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Met Gala 2024: फ्लोरल साड़ी.. मिनिमल मेकअप.. हेयर एसेसरी, कुछ यूं अदाएं बिखेरती नजर आईं आलिया भट्ट
-
Tansen: जब वो गाते थे तो सुरों की बारिश होती थी, पत्थर पानी बन जाते थे..अकबर के नौ रत्नों में से एक थे तानसेन
-
Kareena Kapoor religion: करीना कपूर का धर्म बदलवाना चाहते थें सैफ अली खान? एक्टर ने कहा- इस्लाम धर्म में..
धर्म-कर्म
-
Mishri Ke Upay: चमत्कारी है धागे वाली मिश्री का ये उपाय, बरसने लगेगी देवी लक्ष्मी की कृपा
-
Remove Negative Energy: नकारात्मक ऊर्जा से हैं परेशान, पानी में ये डालकर करें स्नान
-
Shani Jayanti 2024: शनि जयंती के दिन इस तरह करें शनिदेव की पूजा, आर्थिक संकट होगा दूर
-
Mulank 7 Numerology 2024: मई में इस मूलांक के लोगों को मिलने वाले हैं कई नए अवसर, हो जाएं तैयार