logo-image

मुंबई इंडियंस (MI) का नया एंथेम सॉन्ग, सुनते ही खिलाड़ियों में भरेगा नया जोश, देखें Video

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल (Twitter handle) पर अपने प्रशंसकों के लिए इस नए गाने को साझा करते हुए ट्वीट किया गया है.

Updated on: 06 Apr 2022, 08:43 PM

मुंबई:

Mumbai Indians Anthem Song : पांच बार के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस साल के लिए अपना एंथेम गीत (Mumbai indian anthem song) 'दिल खोल के' नामक शीर्षक से लॉन्च किया है. दो मिनट के इस वीडियो (video) में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ईशान किशन (Ishan Kishan), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar yadav), जसप्रीत बुमराह (Jasprit bumrah) और अन्य सहित मुंबई इंडियंस के सभी क्रिकेटर थिरकते नजर आ रहे हैं. मुंबई इंडियंस इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में नई टीम के साथ उतर रही है, हालांकि अभी तक खेले गए 2 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है. 

यह भी पढ़ें : IPL 2022: इस खिलाड़ी के कायल हुए रवि शास्त्री (Ravi Shastri), आने वाले दौर का बताया स्टार

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल (Twitter handle) पर अपने प्रशंसकों के लिए इस नए गाने को साझा करते हुए ट्वीट किया गया है. MI के कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन (Ishan kishan) को वीडियो में रैप के एक हिस्से को लिप-सिंक करते हुए देखा जा सकता है. इस साल, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने आईपीएल (IPL) अभियान की खराब शुरुआत की. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) ने अपने पहले आईपीएल 2022 (IPL 2022) के खेल में मुंबई इंडियंस (Mumbai indians) को हराया, जबकि अपने आखिरी मैच में मुंबई को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 23 रनों से हराया था. आज रोहित शर्मा एंड कंपनी मुंबई के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपनी हार का सिलसिला खत्म करने का लक्ष्य रखेगी.

 

ये है मुंबई इंडियंस की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), फैबियन एलन, अनमोलप्रीत सिंह, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, मुरुगन अश्विन, बासिल थम्पी, देवाल्ड ब्रेविस, राहुल बुद्धि, जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड, ईशान किशन (विकेटकीपर), आर्यन जुयाल ( विकेटकीपर), मयंक मारकंडे, रिले मेरेडिथ, टायमल मिल्स, कीरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, डेनियल सैम्स, संजय यादव, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव.