logo-image

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर रोहित-कोहली और सचिन समेत टीम इंडिया के क्रिकेटर्स ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

Team India Celebrate Chandrayaan-3 : भारत ने आज इतिहास रचा है. भारत ने आज वह करके दिखाया है जो दुनिया में किसी और देश ने नहीं किया है. भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना है.

Updated on: 23 Aug 2023, 07:53 PM

नई दिल्ली:

Team India Chandrayaan-3 : भारत ने चंद्रमा पर इतिहास रच दिया. चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत ने दुनिया में सफलता का परचम लहराया है. भारत चांद पर पहुंचने वाला अमेरिका, चीन और सोवियत रूस के बाद चौथा देश बन गया है. वहीं भारत चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश बना है. पूरे देश में खुशी का माहौल है. हर कोई Chandrayaan-3 के सफल लैडिंग के लिए ISRO की वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा. वहीं इस खुशी के पल पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने ट्वीट कर देश को और भारतीय वैज्ञानिकों (ISRO) को बधाई दी है. वहीं सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग गौतम गंभीर समेत कई भारतीय पूर्व क्रिकेटर्स ने भी ISRO को बधाई दी है. 

कप्तान रोहित शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला राष्ट्र. यह इसके लिए एक अच्छी अंगूठी है. हम में से हर एक के लिए यह गर्व का पल है. ISRO को उनके प्रयासों के लिए उन्हें बड़ी बधाई.'

विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा, Chandrayaan-3 टीम को बहुत-बहुत बधाई. आपने देश को गौरवान्वित किया है. जय हिंद!

सहवाग ने चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद ट्विटर पर लिखा, ‘येयेयेये, हमने कर दिखाया. चांद पर सॉफ्ट लैंडिग’ इसरो और इस ऐतिहासिक मिशन के लिए खुद को समर्पित करने वालों को शुभकामनाएं. अब हम चांद पर हैं.’ 

वहीं, गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “बहुत अच्छे इंडिया”.

इसके अलावा बीसीसीआई सचिव जय शाह सहित, टीम इंडिया के खिलाड़ी केएल राहुल, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव सहित सभी ने ट्वीट कर इसरो और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने बेटी जीवा की वीडियो शेयर की है. जिसमें उनकी नन्हीं बेटी चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखते हुए चीयर करती नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023 : भारत ने इन कप्तानों की अगुवाई में जीता है एशिया कप का खिताब, जानें धोनी-रोहित ने कितनी बार दिलाई ट्रॉफी