logo-image

MI vs RCB: मुंबई और बैंगलोर में से कौन मारेगा फाइनल में एंट्री? जानें कब कहां और कैसे देखें Live मैच

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच WPL 2024 के फाइनल में जगह बनाने के लिए एलिमिनेटर मुकाबला आज खेला जाएगा. जो फाइनल में पहुंचेगा वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ भिड़ेगा.

Updated on: 15 Mar 2024, 01:41 PM

नई दिल्ली:

MI vs RCB WPL 2024 Eleminator: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) के सभी लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं. टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है. वहीं टॉप पर रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं नंबर दो और तीन पर रहने वाली मुंबई और बैंगलोर के बीच आज (15 मार्च) एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में आइए शुक्रवार को मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में जानें।

MI vs RCB एलिमिनेटर मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारियां

  • मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, डब्ल्यूपीएल 2024 एलिमिनेटर मुकाबला किस तारीख को खेला जाएगा?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला 15 मार्च, शुक्रवार को खेला जाएगा.

  • मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, WPL 2024 एलिमिनेटर कहां खेला जाएगा?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

  • मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, WPL 2024 एलिमिनेटर मुकाबला किस समय शुरू होगा?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

  • किस चैनल पर लाइव देख सकेंगे मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच WPL का एलिमिनेटर मैच?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले का प्रसारण भारत में स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा.

  • मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, डब्ल्यूपीएल 2024 एलिमिनेटर को लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखा जा सकता है?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबले को भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम देख सकेंगे.

पहले सीज़न में मुंबई बनी थी चैंपियन

बता दें कि हरमनप्रीत कौर की कप्ताना वाली मुंबई इंडियंस ने वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन अपने नाम किया था. अब मुंबई खिताब को डिफेंड करने के इरादे से आरसीबी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, जबकि आरसीबी पहले बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदन पर उतरेगी. दोनों के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला मुकाबला बेहद ही दिलचस्प होगा. 

WPL 2024 एलिमिनेटर में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजेवन सजना, पूजा वस्त्राकर , हुमैरा काजी, शबनीम इस्माइल, सैका इशाक.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनक्स, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह.