Asian Games 2018: उद्घाटन समारोह में दिखी इंडोनेशिया की संस्कृति, राष्ट्रपति विदोदो बाइक से पहुंचे, नीरज चोपड़ा ने भारतीय दल की अगुआई की
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबाग में 18वें एशियाई खेलों का शनिवार को यहां बुंग कार्णो स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उद्घाटन किया गया।
जकार्ता:
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबाग में 18वें एशियाई खेलों का शनिवार को यहां बुंग कार्णो स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उद्घाटन किया गया। लगभग 4000 इंडोनेशिया के कलाकारों, लोक नर्तकों और गायकों और डांसरों ने लगभग 50000 दर्शकों की मौजूदगी में अपने देश की संस्कृति से दुनिया को अवगत कराया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो बाइक चलाकर उद्घाटन समारोह स्थल पहुंचे। समारोह के दौरान लगभग 4000 कलाकारों ने इंडोनेशिया का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। इंडोनेशिया 1962 में भी एशियाई खेलों की मेजबानी कर चुका है।
पारंपरिक नृत्य के बाद 1962 के एशियाई खेलों को याद किया गया और फिर विभिन्न देशों के दल अपने-अपने देशों के झंडों के साथ स्टेडियम में फ्लैग मार्च किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने 572 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई की। नीरज हाथों में तिरंगा थामे बुंग कार्णो स्टेडियम में अपने दल का नेतृत्व किया। उनके पीछे भारतीय दल प्रमुख बृजभूषण शरण और भारत के बाकी अन्य एथलीट तथा खिलाड़ी थे।
भारत से पहले अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने अपने देश के झंडे के साथ स्टेडियम में पहुंचे। उसके बाद बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, ब्रूनो दारुसलाम, कंबोडिया, चीन, हांगकांग के खिलाड़ी आए।
फ्लैग मार्च के दौरान उत्तर-दक्षिण कोरिया एक बैनर के तले आए। पहला मौका है, जब उत्तर और दक्षिण कोरिया एशियाई खेलों में एक झंडे के तले आए हैं। गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी दोनों देशों ने कोरिया यूनिफाइड के बैनर तले ही भाग लिया था।
फ्लैग मार्च में सबसे आखिर में मेजबान इंडोनेशिया का दल आया। उनके पीछे इस एशियाई खेलों के शुभंकर काका, भिन-भिन और अतुंग भी मौजूद थे।
इसके बाद इंडोनेशिया की गायिका विवा वालेन ने अपना सबसे प्रसिद्ध गीत मेरियाह बिनतांग गाया, जो कि 18वें एशियाई खेलों का आधिकारिक थीम गीत भी है। वहीं गायक-लेखक तुलुस ने मेजबान देश राष्ट्रीय गीत गाया गया।
राष्ट्रीय गीत के बाद एशियाई और ओलम्पिक खेलों में देश के लिए पदक जीत चुके इंडोनेशिया के पूर्व एथलीट ओलम्पिक काउंसिल ऑफ एशिया का झंडा लेकर मंच पर पहुंचे और ध्वजारोहण किया।
और पढ़ें: Asian Games 2018: एशियाई खेलों में पहली बार नजर आएंगे 10 नये इवेंट
उद्घाटन समारोह में जिस मंच का प्रयोग किया गया वह 120 मीटर लंबा, 30 मीटर चौड़ा और 26 मीटर गहरा है जो कि एक खूबसूरत पहाड़ का रूप है और यह इंडोनेशिया की हरियाली का प्रतीक भी है।
उद्घाटन समारोह समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति विदोदो ने आधिकारिक रूप से खेलों को शुरू करने की घोषणा की। एशियाई खेलों के 18वें संस्करण में इस बार 45 देशों के करीब 10,000 खिलाड़ी भाग रहे हैं। इन खेलों में इस बार 10 नए खेलों को शामिल किया गया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी