Partial Solar Eclipse 2018: आज है साल का तीसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां-कहां होगा इसका प्रभाव
साल 2018 का आखिरी और तीसरा सूर्य ग्रहण की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजे तक लगा रहेगा।
नई दिल्ली:
साल 2018 का आखिरी और तीसरा सूर्य ग्रहण की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजे तक लगा रहेगा। इस बार आंशिक सूर्य ग्रहण 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण 8 बजकर 2 मिनट से शुरू होकर सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर खत्म होगा।
इस बार आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) है। यह धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में दिखाई देगा, इसलिए भारत के लोग इस सूर्य ग्रहण का दीदार नहीं कर पाएंगे।
यह सूर्यग्रहण उत्तरी यूरोप से लेकर पूर्वी एशिया और रूस में दिखाई देगा। इसे लंदन, नॉर्थ अमेरिका, नॉर्थ पश्चिमी एशिया, साउथ कोरिया, मॉस्को और चीन देश के लोग ही देख सकेंगे।
क्यों होता है सूर्य ग्रहण?
पृथ्वी धुरी पर घूमने के साथ-साथ सौरमंडल के सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है। वहीं, चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है और वह उसके चक्कर लगाता है। इसीलिए चंद्रमा चक्कर काटते-काटते जब भी सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तब पृथ्वी पर सूर्य आंशिक या पूर्ण रूप से दिखना बंद हो जाता है। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण
जब सूर्य और पृथ्वी की कक्षा के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य पर इसकी छाया पड़ती है। आंशिक सूर्यग्रहण में चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में नहीं आते और चंद्रमा की कुछ छाया सूर्य की सतह पर पड़ती है।
पूर्ण सूर्यग्रहण में ये सीधी रेखा में आ जाते हैं। लिहाजा चंद्रमा की वजह से सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुंच पातीं। हालांकि, भारत में साल का अंतिम आंशिक सूर्य ग्रहण यहां दिखाई नहीं देगा।
नंगी आंखों से न देखें सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से न देखें। ऐसे करने से आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। सूर्यग्रहण को देखने के अपनी आंखों को ग्लास या सोलर व्यूवर से जरूर ढक लें। नज़र या सामान्य चश्मे से ग्रहण को कभी न देखें।
ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2018: 11 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जरूर करें ये काम
बता दें कि इससे पहले 15 फरवरी और 13 जुलाई को सूर्य ग्रहण लगा था। वहीं, 27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगा था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Guru Gochar 2024: आज बृहस्पति देव बनाने जा रहे हैं कुबेर योग, रातोंरात अमीर बन जाएंगे इन 3 राशियों के लोग!
-
Nautapa 2024 Date: कब से शुरू हो रहा है नौतपा, इन नौ दिनों में क्यो पड़ती है भीष्ण गर्मी
-
Aaj Ka Panchang 1 May 2024: क्या है 1 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Satyanarayan Vrat 2024: इस साल कब-कब है सत्यनारायण व्रत, तिथि और शुभ मुहूर्त कर लें नोट