चांद की सतह पर दिखाई दी 'रहस्यमयी झोंपड़ी', देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
ब्रह्मांड अपने रहस्यों से भरा पड़ा है. यही वजह है दुनिया के विकसित देश भी ब्रह्मांड के इन रहस्यों को सुलझाने में जुटे हैं. चांद पर पानी की खोज के साथ दूसरी चीजें भी तलाशी जा रही हैं.
नई दिल्ली:
साइंस और टेक्नोलॉजी आज चाहे जितनी भी आगे बढ़ गई हो लेकिन ब्रह्मांड के रहस्यों को अभी भी सुलझाया नहीं जा सका है. यही वजह है कि फिर चाहे भारतीय स्पेस एजेंसी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO ) हो या फिर अमेरिका की नासा, स्पेस और दूसरों ग्रहों से जुड़ी जानकारी लगाने को अभियान चलाते रहते हैं. इस बीच चीन के युटू-2 रोवर ने चांद पर पहली बार कुछ रहस्यमयी खोजा है. दरअसल, रोवर को चांद की सतह पर कुछ रहस्यमयी चीज दिखाई दी है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह चीज है क्या?
यह खबर भी पढ़ें- भारत पहुंची पानी से चलने वाली पहली कार, जानिए मार्केट में कब से शुरू होगी सेल?
दरअसल, युटू-2 रोवर को चांद की सतह पर क्यूब जैसे आकार की कोई चीज नजर आई है. रोवर ने इसको करीब से देखने का प्रयास किया है और इसको रहस्यमयी झोंपड़ी बताया है. यह रोवर से 80 मीटर की दूरी पर मौजूद है. इंजीनियरों का कहना है कि रोवर को रहस्यमयी झोंपड़ी के पास तक जाने में तीन महीनों का समय लग सकता है. हालांकि उनका मानना है कि यह कोई बड़ा बोल्डर हो सकता है. आपको बता दें कि साल 2019 से युटू-2 चांद की अंधेरे वाली साइड में मौजूद हैं.
यह खबर भी पढ़ें- 100 रुपए में 100 किलोमीटर चलेगी आपकी कार, सरकार ने खोजा पेट्रोल-डीजल का विकल्प
आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने मिशन चंद्रयान के तहत लैंडर रोवर चांद की सतह पर उतारा था. भारत की स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान और चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) का प्रक्षेपण किया था. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने मिशन चंद्रयान-3 की लागत 250 करोड़ रुपये बतायी थी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?