logo-image

Chandrayaan 3 Updates: चांद पर चंद्रयान-3 की एक और बड़ी छलांग, ISRO ने जारी किया Video

Chandrayaan 3 Updates: चंद्रयान-3 को मिली एक और बड़ी कामयाबी, विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर लगाई ऊंची छलांग, इसरो ने साझा किया इस करतब का वीडियो

Updated on: 04 Sep 2023, 12:52 PM

highlights

  • विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर की दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग
  • चांद की सतह पर विक्रम लैंडर ने लगाई ऊंची छलांग
  • इसरो ने साझा किया विक्रम लैंडर के इस करतब का वीडियो

New Delhi:

Chandrayaan 3 Updates: इसरो का मिशन मून लगातार सफलता की नई ऊंचाई को छू रहा है. एक बार चंद्रयान-3 ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. दरअसल चांद पर चंद्रयान-3 ने एक और बड़ी छलांग लगाई है. चांद के रहस्यों से पर्दा उठा रहा रोवर प्रज्ञान सो चुका है. लेकिन विक्रम लैंडर अब भी एक्टिव है. ये चांद की सतह पर छलांगें मार रहा है. खास बात यह है कि विक्रम लैंडर को पहले इसरो ने इस दिन के लिए तैयार कर रखा था. अब इसरो विक्रम लैंडर की इस हरकत को भी आम जनता के साथ साझा कर रहा है. विक्रम लैंडर का एक ताजा वीडियो इसरो ने शेयर किया है. 

चांद पर विक्रम लैंडर ने लगाई बड़ी छलांग
चांद पर अपने मकसद को पूरा करने में विक्रम लैंडर कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. इसरो वैज्ञानिकों की मानें तो चांद पर एक बार फिर भारत ने लैंडिंग की है. दरअसल विक्रम लैंडर ने 40 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक छलांग लगाई है. इस छलांग को कैमरे में कैद भी किया गया है. यही नहीं विक्रम लैंडर ने अपनी छलांग में ऊंचाई और लंबाई दोनों में दूरी तय की  है. 

इसको ने ट्वीट कर दिखाई लैंडर की छलांग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चांद पर ऊंची छलांग को कैप्चर किया है. इसका वीडियो भी इसरो की ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में हम देख सकते हैं किस तरह चांद की सतह पर विक्रम लैंडर कुछ सेकेंड के लिए उछला और वहां धूल का गुबार उठ गया. इसके बाद दोबारा विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर अपने कदम जमा लिए. साइंटिस्ट इसे चांद पर दोबारा भारत की लैंडिंग भी बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें - Chandrayaan-3: आखिर 12 दिन में ही क्यों सो गए लैंडर और रोवर? अब आगे होगा क्या

बिलकुल सही कंडीशन में है विक्रम लैंडर
इसरो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक विक्रम लैंडर इस छलांग के बाद भी पूरी तरह फिट है. दरअसल इस छलांग के पहले ही रोवर प्रज्ञान का रैंप बंद कर दिया गया था. इसरो ने बताया कि लैंडर के सभी यंत्र ठीक से काम कर रहे हैं. छलांग के बाद जब विक्रम लैंडर ने दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग की तो रैंप को खोल दिया गया. 

कहां है रोवर प्रज्ञान
दरअसल फिलहाल रोवर प्रज्ञान सो रहा है. लेकिन उसकी पोजशनिंग इस तरह की गई है कि जैसे ही चांद पर दोबार सूर्य की रोशनी पहुंचेगी. रोवर प्रज्ञान सौर ऊर्जा पाकर नींद से जाग जाएगा और एक्टिव हो जाएगा. एक बार फिर वो चांद के चक्कर लगाना शुरू कर देगा और अपने मिशन के तहत चांद के रहस्यों से पर्दा उठाएगा. हालांकि इस काम में अभी दो हफ्ते के करीब वक्त लगेगा.