Chandrayaan-3 Mission: अब चांद पर सुला दिए जाएंगे विक्रम-प्रज्ञान, जानें इसरो ने क्यों लिया ये फैसला?
Chandrayaan-3 Mission : चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर अब रात होने वाली है. इससे पहले इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन के लैंडरों को सुलाने का फैसला किया है.
नई दिल्ली:
Chandrayaan 3 Mission Sleep Mode : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को चंद्रयान-3 मिशन में अबतक चांद से कई अहम जानकारी मिली है. विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद्र के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर ठीक से कार्य कर रहे हैं. अबतक चांद पर दोनों ने घूम-घूमकर कई महत्वपूर्ण डाटा जुटाए हैं. अब चंद्रमा पर ही दोनों विक्रम और प्रज्ञान को सुला दिए जाएंगे. इसरो ने यह फैसला क्यों लिया है? आइये जानते हैं इसके पीछे की वजह.
यह भी पढ़ें : One Nation-One Election: एक देश, एक चुनाव का नोटिफिकेशन जारी, कमेटी में ये हैं 8 सदस्य
धरती के 14-15 दिन के बराबर चांद पर सूरज उगता और फिर इतने ही दिन अंधेरा छा जाता है. अब चांद के दक्षिणी ध्रुव की रात शुरू होने वाली है. इस पर सौर ऊर्जा से चलने वाले विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर पर सूरज की रोशनी नहीं पड़ेगी. रात खत्म होने के बाद फिर दोनों सिस्टम फिर चालू हो जाए, इसलिए इसरो के चीफ एस सोमनाथ ने अगले एक दो दिनों के अंदर प्रज्ञान और विक्रम को निष्किय करने का फैसला लिया है. रात होने से पहले ही प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर के सिस्टम की बैट्री को पूरी तरह चार्ज करके बंद कर दिए जाएं, ताकि बाद में जरूर पड़ने पर ऑन किया जा सके.
यह भी पढ़ें : G20 Summit in Delhi : सौरभ भारद्वाज ने बोले- जी-20 सम्मेलन के लिए दिल्ली सजधज कर तैयार
आपको बता दें कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर में सोलर पैनल लगे हुए हैं. ये पैनल सूरज की रोशनी से चार्ज होते हैं. जबतक उन पर सूर्य की रोशनी पड़ती रहेती तबतक वे काम करते रहेंगे. अंधेरे होने के बाद बैट्री चार्जिंग के हिसाब से कुछ दिन या कुछ घंटे तक ही दोनों कार्य कर सकते हैं. हो सकता है कि सूरज उगने पर वो फिर कार्य करने लगे, इसलिए उन्हें समय रहते ही सुला दिया जा रहा है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
TMKOC के को-स्टार समय शाह को याद आई सोढ़ी की आखिरी बातचीत, डिप्रेशन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
-
The Lion King Prequel Trailer: डिज़्नी ने किया सिम्बा के पिता मुफासा की जर्नी का ऐलान, द लायन किंग प्रीक्वल का ट्रेलर लॉन्च
-
Priyanka Chopra: शूटिंग के बीच में प्रियंका चोपड़ा नेशेयर कर दी ऐसी सेल्फी, हो गई वायरल
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें