Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर न करें ये गलतियां, वरना बर्बाद हो सकती हैं आपकी शादीशुदा जिंदगी
Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज का व्रत सभी विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। आइए जानते हैं हरतालिका तीज पर कौन सी 5 बड़ी गलतियां करने से आपको बचना चाहिए।
नई दिल्ली :
Hartalika Teej 2023: आज ( 18 सितंबर) हरतालिका तीज का व्रत मनाया जा रहा है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यह व्रत मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रख अपने पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कामना करती हैं। इसके साथ ही विधि-विधान के साथ पूजा करती हैं। लेकिन इस व्रत और पूजा में आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए वरना पति के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि हरतालिका तीज व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं को किन 5 बड़ी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये 5 बड़ी गलतियां
1. काले वस्त्र न करें धारण
सुहागिन महिलाओं को काले वस्त्र और काले रंग की चूड़ियां पहनने से बचना चाहिए। क्योंकि हिंदू धर्म में इस रंग को अशुभ माना जाता है। इस रंग को नकारात्मक प्रभाव से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में अगर आप पूजा में इस रंग के कपड़े धारण करेंगी तो आपके पति पर बुरा असर पड़ सकता है। हालांकि आप लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं। ये रंग शुभ माना जाता है।
2. सिंदूर का अनादर न करें
हिंदू धर्म में सिंदूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है जिसे विवाहित महिलाएं मांग में लगाती हैं। चूंकि हरतालिका तीज का व्रत पति के लिए किया जाता है, तो ऐसे में अगर आप इस दिन सिंदूर का अनादर करेंगी तो आपके सुहाग कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि सिंदूर को इधर-उधर न फेंके और उसे संभालकर रखें।
3. भगवान गणेश की भी करें पूजा
हरतालिका तीज पर इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आप पूजा करें, महादेव और माता पार्वती के साथ भगवान गणेश की भी पूजा करें। क्योंकि ऐसा न करने से माता पार्वती नाराज हो सकती हैं जिसकी वजह से आपको पूजा का फल नहीं मिलेगा।
4. क्रोध करने से बचें
हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को क्रोध, घृणा, विवाद जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए। बेहतर होगा कि इस दिन आप पति के साथ वाद-विवाद या झगड़ा न करें। या फिर कोई ऐसी बात पति से न करें जिससे उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचे। वरना इससे आपका रिश्ता बिगड़ सकता है।
5. व्रत कथा अधूरी न छोड़ें
हरतालिका तीज के दिन व्रत कथा को अधुरा नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि व्रत कथा सुने बिना हरतालिका तीज का व्रत अधूरा माना जाता है और कथा अधूरी छोड़ने से आपको पूजा का फल भी नहीं मिलेगा। इसके साथ ही पति के जीवन में कई समस्याएं आ सकती हैं।
Disclaimer: Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)
ये भी पढ़ें -
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!