Dussehra 2023: दशहरे पर इस 1 पक्षी को देखना क्यों है शुभ? दिखें तो समझें घर में लगने वाला है पैसों का ढेर
Dussehra 2023: हिंदू धर्म में दशहरे से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलित है जिसे लोग आज भी अपनाते हैं. इन्हीं मान्यताओं में से एक दशहरे के दिन इस 1 पक्षी के दर्शन को लेकर है. दशहरे के दिन इस पक्षी का दर्शन बहुत शुभ माना जाता है.
नई दिल्ली:
Dussehra 2023: दशहरा प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है जो हर साल शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस साल दशहरा का त्योहार 24 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा. भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था और तब से इस दिन को दशहरा के रूप में मनाया जाता है. यूं तो हिंदू धर्म में दशहरे से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलित है जिसे लोग आज भी अपनाते हैं. इन्हीं मान्यताओं में से एक दशहरे के दिन इस 1 पक्षी के दर्शन को लेकर है. दशहरे के दिन इस पक्षी का दर्शन बहुत शुभ माना जाता है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस पक्षी का दर्शन करना क्यों शुभ माना जाता है.
दशहरा पर नीलकंठ का दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ
शास्त्रों में नीलकंठ पक्षी को बहुत ही शुभ माना गया है. शास्त्रों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी दिख जाए तो समझिए उस व्यक्ति की किस्मत चमकने वाली है. उसे सभी कार्यों में सफलता मिलेगी, उसका घर धन-धान्य से भर जाएगा. वास्तु में नीलकंठ पक्षी को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है.
नीलकंठ के दर्शन होने पर मिलते हैं ये संकेत
- शास्त्रों में नीलकंठ को भगवान शिव का दूसरा रूप माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दशहरे दिन अगर ये पक्षी आपको दिख जाए तो ये बहुत ही शुभ संकेता माना जाता है.
- दशहरे के दिन अगर आपको नीलकंठ पक्षी लकड़ी पर बैठे हुए दिख जाए तो समझें धन लाभ के योग बन रहे हैं।
- ऐसी मान्यता है कि अगर किसी की शादी में बाधा आ रही है और नीलकंठ के दर्शन दशहरा पर हो जाए तो इसका मतलब होता है कि उस व्यक्ति का जल्द ही विवाह के योग बनते हैं.
- शकुन शास्त्र के अनुसार अगर आपको नीलकंठ कुछ खाते हुए दिखें तो समझें आपकी हर ख्वाहिश पूरी होने वाली है.
- मान्यताओं के अनुसार, अगर किसी पुरुष को नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाएं तो समझें उसे जीवन में खूब सफलता मिलने वाली है.
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)
Deepak Jalane ke Niyam: लंबी बाती या गोल बाती... घर में कौन सा दीपक जलाना चाहिए?, जानें इसकी महत्त्व
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की थाली में क्या सामान रखें, जानें करवाचौथ की पूरी पूजा विधि
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!