logo-image

Dhanteras 2023: धनतेरस पर कितने झाड़ू खरीदना माना जाता है शुभ? जानें किस मुहूर्त में करें खरीदारी

Dhanteras 2023: धनतेरस का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान कुबेर के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. साथ ही आज झाड़ू खरीदने का भी विधान है.

Updated on: 10 Nov 2023, 01:55 PM

नई दिल्ली:

Dhanteras 2023: धनतेरस के साथ ही दिवाली उत्सव की शुरुआत हो जाती है. आज यानी 10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को पूरे देश में धूमधाम के साथ धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. आज माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाएगी. साथ ही धनतेरस के दिन  बर्तन, सोना और चांदी, आभूषण, सहित कई चीजें की खरीदारी की जाएगी. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से घर में धन की वृद्धि होती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है. साथ ही मां लक्ष्मी भी मेहरबान रहती हैं. 

यूं तो धनतरेस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा भी काफी सदियों से चली आ रही है. इस दिन झाड़ू खरीदने का बहुत महत्व होता है. इसलिए आमतौर पर अधिकतर लोग इस दिन इसे खरीदकर घर लाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर 1, 2, 3, या फिर कितनी झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि धनतेरस के शुभ अवसर पर आपको कितनी झाड़ू की खरीदारी करनी चाहिए.

धनतरेस पर कितनी झाड़ू खरीदना माना जाता है शुभ?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन  झाड़ू खरीदना काफी शुभ माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन  झाड़ू खरीदकर घर लाने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है और धन-दौलत का बरसात होता है. लेकिन ज्योतिष की मानें तो धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते वक्त झाड़ू की संख्या का जरूर ध्यान रखना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार भूलकर भी धनतेरस पर  विषम संख्या में झाड़ू नहीं लेनी चाहिए. इसलिए जब भी आज  झाड़ू खरीदने जाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसे हमेशा जोड़े में ही खरीदें. ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है. 

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या है?

ज्योतिष के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू हमेशा सूर्यास्त से पहले ही खरीदनी चाहिए. इस समय को काफी शुभ माना गया है. इसलिए कोशिश करें कि धनतेरस के दिन दोपहर के बाद और सूर्यास्त से पहले झाड़ू की खरीदारी कर लें. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि भूलकर भी इस दिन रात के समय झाड़ू न खरीदें. इससे अशुभ फल की प्राप्ति होती है. 

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।) 

Dhanteras 2023: धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी और... मां लक्ष्मी की कृपा बनीं रहेगी सालभर 

Dhanteras 2023: काशी में बंटने वाला है खजाना, धनतेरस पर इतने बजे यहां पहुंच जाएं

Dhanteras 2023: इस बार धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदें चीजें, पूरे साल चमकती रहेगी किस्मत