logo-image

अंडर 18 एशिया कप हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराया

भारत ने ढाका में खेली जा रही अंडर 18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया है।

Updated on: 29 Sep 2016, 05:57 PM

नई दिल्ली:

भारत ने ढाका में खेली जा रही अंडर 18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत टूर्नामेंट के फाइनल में पहुँच गया है। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू से ही अटैकिंग गेम शुरू कर दिया।

पहले हाफ में भारत पूरी तरह से हावी रहा और 2-0 की बढ़त के साथ पाकिस्तान पर शिकंजा कसकर बैकफुट पर रहने को मजबूर कर दिया। दूसरे हाफ में भी भारत ने अटैकिंग गेम को कम नहीं होने दी और एक और गोल दागकर बढ़तर को 3-0 कर दिया।

ये भी पढ़ें, सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर नेताओं ने दी सेना को बधाई

खेल खत्म होने से कुछ देर पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारतीय रक्षा पंक्ती को भेदने में कामयाब हो गए और स्कोर को 3-1 पर पहुंचा दिया। यही गोल मुकाबले का आखिरी गोल साबित हुआ और भारत इस मैच को 3-1 से जीत गया।