Khelo India Youth Games में दिखेगा युवा खिलाड़ियों का जलवा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणविस और केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर यहां श्री छत्रपति स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेलों का उद्घाटन करेंगे.
नई दिल्ली:
देश के युवा और उभरते हुए खिलाड़ी बुधवार से शुरू हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे. इन खेलों में यूथ ओलम्पिक वर्ल्ड कैडेट रेसलिंग स्वर्ण पदक विजेता और पदक विजेता निशानेबाज शिरकत करेंगे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणविस और केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर यहां श्री छत्रपति स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेलों का उद्घाटन करेंगे.
12 दिनों तक चलने वाले इन खेलों में कुल 6000 खिलाड़ी अंडर-17 और अंडर-21 वर्ग में हिस्सा लेंगे. यह खिलाड़ी 17 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे. इन खेलों में मुक्केबाजी, निशानेबाजी, कुश्ती, हॉकी और फु़टबाल जैसे खेल शामिल हैं.
और पढ़ें: Watch Interview: मनु भाकर के लिए हर एक मेडल और इवेंट है खास, टोक्यो ओलिंपिक नहीं यह है अगला निशाना
केआईवाइजी में मिजोरम के उभरते हुए भारत्तोलाक जैरेमी लालरिनउंगा जिन्होंने अर्जेटीना में आयोजित किए गए यूथ ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था, हिस्सा लेंगे. उनके अलावा दो बार की राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप विजेता महक जैन और युवा स्टार श्रीहरि नटराज भी हिस्सा ले रहे हैं.
यह खेल युवा खिलाड़ियों के लिए मौका है जहां वह अपने हुनर को बड़े मंच पर पेश कर सकते हैं.
और पढ़ें: AFC Asian Cup 2019: भारत ने थाईलैंड को 4-1 से करारी शिकस्त दी
ब्वॉएज हॉकी टूर्नामेंट मुंबई में खेला जा रहा है, जिसमें 900 खिलाड़ी, अधिकारी और प्रशिक्षक हिस्सा ले रहे हैं. लड़कियो की हॉकी प्रतियोगिता खड़गवासला में होगी.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
धर्म-कर्म
-
May 2024 Annaprashan Muhurat: अन्नप्राशन मई 2024 में कब-कब कर सकते हैं ? यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
-
Saturday Jyotish Upay: शनिवार के दिन की गई यह एक गलती शनिदेव की कर सकती है नाराज, रखें ध्यान
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी
-
Ganga Saptami 2024 Date: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानें शुभ मूहूर्त, महत्व और मंत्र