दुनियाभर में 1 जनवरी को 3.7 लाख बच्चे होंगे पैदा, भारत में 60 हजार पैदा होने की उम्मीद : यूनिसेफ
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने शुक्रवार को कहा कि नए साल के पहले दिन दुनिया भर में अनुमानित 3,71,504 बच्चे पैदा होंगे, लगभग 60,000 बच्चों का जन्म अकेले भारत में होने की उम्मीद है.
न्यूयार्क:
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (Unicef-यूनिसेफ) ने शुक्रवार को कहा कि नए साल के पहले दिन दुनिया भर में अनुमानित 3,71,504 बच्चे पैदा होंगे, लगभग 60,000 बच्चों का जन्म अकेले भारत में होने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, अनुमानित 140 मिलियन यानी 14 करोड़ बच्चे 2021 में पैदा होंगे. इस नए साल पर प्रशांत क्षेत्र में फिजी 2021 में सबसे पहले बच्चे का स्वागत करेगा, जबकि अमेरिका सबसे आखिरी बच्चे का.
यूनिसेफ ने कहा, विश्व स्तर पर नए साल के पहले दिन आधे से अधिक बच्चे 10 देशों में पैदा होने का अनुमान है: जिसमें भारत में (59,995), चीन (35,615), नाइजीरिया (21,439), पाकिस्तान (14,161), इंडोनेशिया (12,336), इथियोपिया ( 12,006), यूएस (10,312), मिस्र (9,455), बांग्लादेश (9,236) और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में 8,640 बच्चे शामिल हैं. यूनिसेफ ने कहा, भारत में शुक्रवार को पैदा होने वाले बच्चे 80.9 वर्ष तक जीवित रह सकते हैं. इस साल यूनिसेफ अपना 75वां वर्षगांठ मना रहा है.
पिछले साल इसी दिन दुनिया भर में 392,078 बच्चे पैदा हुए थे. पिछले साल UNICEF की रिपोर्ट में भारत सबसे ऊपर रहा और 1 जनवरी 2020 को यहां 67,385 बच्चे पैदा हुए. चीन में 46,299 बच्चों का जन्म हुआ तो 26,039 बच्चों के साथ नाइजीरिया तीसरे नंबर पर रहा. नाइजीरिया के बाद पाकिस्तान में 16,787, इंडोनेशिया में 13,020 और अमेरिका में 10,452 बच्चे पैदा हुए. कांगों में 10,427 तो यूथोपिया में 8,493 बच्चे दुनिया में आए. भारत को लेकर यूनिसेफ की रिपोर्ट बताती है कि यहां हर साल नए साल पर करीब 60 से 70 हजार बच्चे पैदा होते हैं.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?