केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान, तेजस्वी यादव ने किया पलटवार
केंद्रीय मंत्री और राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे के राहुल गांधी पर विवादित बयान के बाद राजनीति खेमे में हंगामा खड़ा हो गया है।
नई दिल्ली:
केंद्रीय मंत्री और राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे के राहुल गांधी पर विवादित बयान के बाद राजनीति खेमे में हंगामा खड़ा हो गया है। अश्विनी चौबे की विवादित टिप्पणी के बाद आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पलटवार किया। तेजस्वी ने केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान उन्हें को सद्बुद्धि दे। आरजेडी नेता ने ट्वीट कर लिखा, 'परम ज्ञानी-ध्यानी पंडित श्री चौबे बाबा को भगवान सदबुद्धि दें। परम परमेश्वर उनकी भक्ति में बरकत प्रदान करें। दुर्भाग्यपूर्ण है आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने चुन-चुनकर ऐसे दुर्लभ नगीने अपने मंत्रीमंडल में रखे है ताकि देश में एक नई निम्नस्तरीय भाषाई संस्कृति विकसित कर सकें। ॐ शांति ओम्'
परम ज्ञानी-ध्यानी पंडित श्री चौबे बाबा को भगवान सदबुद्धि दें। परम परमेश्वर उनकी भक्ति में बरकत प्रदान करें।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 1, 2018
दुर्भाग्यपूर्ण है आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने चुन-चुनकर ऐसे दुर्लभ नगीने अपने मंत्रीमंडल में रखे है ताकि देश में एक नई निम्नस्तरीय भाषाई संस्कृति विकसित कर सकें। ॐ शांति ओम् https://t.co/ufV1l2FD28
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर विवादित बयान दिया। पीएम मोदी और राहुल गांधी की तुलना के दौरान केंद्रीय मंत्री ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। केंद्रीय मंत्री ने अपने बयान पर कहा, 'प्रधानमंत्री गगन के जैसा, और जो आज का कांग्रेस का अध्यक्ष है उनका आकर कैसा, नाली के कीड़े जैसा।' केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे बिहार के सासाराम से स्वास्थ्य मंत्री है।
Pradhan mantri gagan ke jaisa, aur jo aaj ka Congress ka adhyaksh hai unka aakaar kaisa, naali ke keede jaisa: MoS Health Ashwini Kumar Choubey in Bihar's Sasaram pic.twitter.com/a4CLJEWld0
— ANI (@ANI) September 1, 2018
बिहार के सासाराम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी को मेंटल स्किजोफ्रेनिया बीमारी का शिकार और नाली का कीड़ा बता दिया।
राहुल गांधी को लेकर स्किजोफ्रेनिया बीमारी का विश्लेषण करते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि यह ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति दूसरे को पागल समझता है, लेकिन खुद वह क्या है उसे नहीं समझ में आता। केद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि राफेल विमान डील को लेकर राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर कीचड़ फेंक रहे हैं और उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।
और पढ़ें: 31 अगस्त तक 5.42 करोड़ लोगों ने भरा ITR, पिछले साल से 71 फीसदी ज्यादा है संख्या
बीजेपी और कांग्रेस के पार्टी नेताओं की शब्दावली के कारण पहले भी बवाल हो चुका है। इससे पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर प्रधानमंत्री पीएम मोदी को लेकर विवादित बोल बोल चुके हैं, जिसके कारण वह पार्टी से निलंबित भी हो चुके हैं। अय्यर ने प्रधानमंत्री को एक 'नीच आदमी' कहा था।
मणिशंकर अय्यर ने गुजरात के 2002 दंगों को लेकर पीएम मोदी पर सीधा निशाना साधा है। अय्यर ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि उन्होंने 2014 से पहले नहीं सोचा था कि मुसलमानों को पिल्ला समझने वाला एक मुख्यमंत्री भारत का प्रधानमंत्री बन सकता है। इससे पहले भी मणिशंकर अय्यर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रह चुके हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!