आधी रात को प्रियंका गांधी का ट्वीट- ऊं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई घटनाओं के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस पर लगाए गए आरोपों की वजह से प्रियंका गांधी इन दिनों सुर्खियों में हैं. देर रात उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया.
नई दिल्ली:
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में लगातार डेरा जमाए हुए हैं. प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस पर आरोपों को लेकर वह सुर्खियों में तो हैं ही अब उन्होंने सोमवार-मंगलवार रात एक ट्वीट किया. जिसके बाद लोग हैरत में पड़ गए. दरअसल, प्रियंका गांधी वाड्रा के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से दुर्गा सप्तशती का एक मंत्र ट्वीट किया गया है.
देर रात करीब 12 बजकर 55 मिनट पर प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस मंत्र को ट्वीट किया. इसमें लिखा है, 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे.' हालांकि कांग्रेस नेता इस ट्वीट पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं. उनका कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि प्रियंका गांधी ने खुद यह ट्वीट किया है या किसी ने उनके ट्विटर अकाउंट से शरारत की है.
ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स बोले...
प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया मिल रही है. एक यूजर ने लिखा कि प्रियंका गांधी भी अब हिंदुत्व का महत्व समझ रहीं हैं. तो किसी ने इसे हिंदुत्व की जीत बताया. गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने अपनी लखनऊ यात्रा में पुलिस पर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जब वह अपने कार्यकर्ता से मिलने जा रही थीं तो पुलिस ने उनका गला दबाया.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?