पीएम मोदी ने एयर मार्शल अर्जन सिंह को दी श्रद्धांजलि, आज होगा अंतिम संस्कार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के मार्शल अर्जन सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। एयर मार्शल अर्जन सिंह की अंत्येष्टि सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी।
highlights
- सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी अंतिम संस्कार
- 1965 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था
- भारतीय वायु सेना ने उन्हें जनवरी 2002 में वायु सेना के मार्शल रैंक से सम्मानित किया था
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के मार्शल अर्जन सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय नायक अर्जन सिंह का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से आर्मी अस्पताल में निधन हो गया था।
बता दें कि एयर मार्शल अर्जन सिंह की अंत्येष्टि सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी, तब तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। उनकी अंत्येष्टि सुबह 9.30 बजे शुरू होगी।
गृह मंत्रालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि अर्जन सिंह की अंत्येष्टि दिल्ली छावनी के बरार स्क्वेयर पर सोमवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। उन्हें बंदूकों की सलामी दी जाएगी।
बयान के मुताबिक, दिवंगत मार्शल की अंत्यष्टि पूरे राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। दिल्ली के सभी शासकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। अर्जन सिंह के पार्थिक शरीर के साथ उनकी अंतिम यात्रा उनके आवास 7, कौटिल्य मार्ग से सुबह 8.30 बजे शुरू होगी।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays tribute to Marshal of Indian Air Force Arjan Singh at his residence, who passed away yesterday pic.twitter.com/fUlpMGuHa1
— ANI (@ANI) September 17, 2017
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यदि मौसम सही रहा तो विमानों के परेड के जरिए राष्ट्रीय नायक को अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।
अर्जन सिंह वायुसेना के पहले और एकमात्र फाइव स्टार रैंक के अधिकारी थे। 1965 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। पीएम ने शनिवार को 1965 भारत-पाकिस्तान युद्ध को याद करते हुए कहा, 'भारत उनके अद्वितीय नेतृत्व क्षमता को हमेशा याद करेगा।'
अर्जन सिंह (98) ने पाकिस्तान के खिलाफ 1965 में हुए युद्ध में हवाई अभियान का नेतृत्व किया था। अर्जन सिंह की सेवाओं के सम्मान में, भारतीय वायु सेना ने उन्हें जनवरी 2002 में वायु सेना के मार्शल रैंक से सम्मानित किया था।
उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद आर्मी रिसर्च व रेफरल अस्पताल के इंटेन्सिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था, शनिवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली थी।
और पढ़ें: मार्शल ऑफ IAF अर्जन सिंह: एक ऐसा फाइटर पायलट जिसने सिर्फ 1 घंटे में छुड़ा दिए पाकिस्तान के छक्के
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: आरती की शादी में पहुंचे गोविंदा, मामा के आने पर भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही ये बातें
-
Lok Sabha Election 2024: एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने बिहार में दिया अपना मतदान, पिता के लिए जनता से मांगा वोट
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 26 April 2024: क्या है 26 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Eye Twitching: अगर आंख का ये हिस्सा फड़क रहा है तो जरूर मिलेगा आर्थिक लाभ
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर