पिछले साल की तुलना में दिल्ली मेट्रो में बढ़ी यात्रियों की संख्या, DMRC ने किया दावा
दिल्ली मेट्रो में पिछले साल अक्टूबर की तुलना में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस साल फरवरी में करीब 27 लाख यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया।
नई दिल्ली:
दिल्ली मेट्रो में पिछले साल अक्टूबर की तुलना में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस साल फरवरी में करीब 27 लाख यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया।
बता दें कि आरटीआई के एक प्रश्न के उत्तर के अनुसार, सितम्बर और अक्टूबर के बिछ दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की औसत संख्या 27.4 लाख से घटकर 24.2 लाख हो गई थी। दो बार लगातार मेट्रो में किराये के इजाफे से यात्रियों की संख्या पर असर पड़ा है।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा है कि दिसंबर में मेजेंटा लाइन का एक कॉरिडोर खुलने से यात्रियों की संख्या बढ़ी है। इस साल फरवरी में यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। यात्रियों की संख्या का रिकॉर्ड 26.98 लाख तक के आंकड़े को छू गया है।
डीएमआरसी ने एक बयान में कहा कि यात्रियों की संख्या में वृद्धि के साथ फरवरी में औसतन 80,000 यात्रियों का इजाफा हुआ। दिल्ली मेट्रो में अक्टूबर 2017 में रोजाना औसतन यात्रियों की संख्या 24.2 लाख थी।
हिंदुस्तान टाइम्स की जानकारी (आरटीआई) के अधिकार के अनुसार, 2016 की तुलना में दिल्ली मेट्रो ने 2017 में लगभग 26 लाख यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इस साल फरवरी में यात्रियों की संख्या 236 मिलियन और 244 मिलियन रही थी। वहीं 2016 में किराये बढ़ने से पहले यात्रियों की संख्या 276 मिलियन और 293 मिलियन थी।
इस अवधि के दौरान सबसे खराब महीना दिसम्बर रहा। पिछले साल 10 मई को मेट्रो ने किराया 8 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये से 50 रुपये कर दिया गया था - 2009 के बाद दिल्ली मेट्रो के किराये में पिछले साल सितम्बर में बढ़ोत्तरी की गई थी, जब 25 दिसंबर 2002 को दिल्ली मेट्रो शुरू हुई थी तब न्यूनतम किराया 4 रुपये और अधिकतम 8 रुपये था। अब, यह क्रमशः 10 रुपये और 60 रुपये है।
इसे भी पढ़ें: 'तू आशिकी' की ऐक्ट्रेस को ऑनस्क्रीन KISS नहीं करने की मिली सजा, शो से किया जा सकता है बाहर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Guru Gochar 2024 Kuber Yog: कल इन राशियों में बनने जा रहा है कुबेर योग, अचानक मिलेगा छप्पड़फाड़ धन
-
Love Rashifal 30 April 2024: इन राशियों की लव लाइफ में आएगी बड़ी परेशानी, जानें अपनी राशि का हाल
-
Aaj Ka Panchang 30 April 2024: क्या है 30 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
May Vehicle Purchase Muhurat: मई 2024 में खरीदना चाहते हैं वाहन? तो पहले जान लीजिए शुभ मुहूर्त