मोदी सरकार के इस प्लान से देश में मिलेगा 50 रुपए डीजल और 55 रुपए पेट्रोल !
देश में पांच इथेनॉल बनाने वाली फैक्ट्री स्थापित की जाएगी। पेट्रोलियम मंत्रालय इस दिशा में काम करने जा रही है। इथेनॉल लकड़ी के उत्पादों और अपशिष्ट पदार्थों (कचरों) से बनाई जाएगी।
नई दिल्ली:
देश में पांच इथेनॉल बनाने वाली फैक्ट्री स्थापित की जाएगी। पेट्रोलियम मंत्रालय इस दिशा में काम कर रही है। इथेनॉल लकड़ी के उत्पादों और अपशिष्ट पदार्थों (कचरों) से बनाई जाएगी। केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) छत्तीसगढ़ के दुर्ग में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इथेनॉल फैक्ट्री की मदद से डीजल 50 रुपये में और पेट्रोल मात्र 55 रुपये में मिल सकेगा।
Our Petroleum Ministry is setting up 5 ethanol-making plants in country. Ethanol will be produced from wood products&segregated municipal waste. Diesel will be available at Rs.50 per litre & petrol alternative at Rs.55 per litre: Union Minister Nitin Gadkari in Durg #Chhattisgarh pic.twitter.com/YXCjRWJCVF
— ANI (@ANI) September 10, 2018
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में इस बात की जानकारी दी। सोमवार को छत्तीसगढ़ को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल का हब बन सकता है।
देश भर में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम और विपक्ष के हमले पर उन्होंने कहा कि हम लगभग आठ लाख करोड़ रुपये का डीजल और पेट्रोल आयात करते हैं। डॉलर की तुलना में रुपए का मूल्य गिर रहा है। जिसकी वजह से इसपर असर पड़ रहा है। लेकिन नई तकनीकि के दम इथेनॉल से गाड़ियां भी चलाई जा सकती हैं। इस दिशा में काम हो रहा है।
और पढ़ें : महाराष्ट्र के इस शहर में तेल में लगी आग, 90 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
May 2024 Masik Rashifal: आप सभी के लिए मई का महीना कैसा रहेगा? पढ़ें संपूर्ण मासिक राशिफल
-
Parshuram Jayanti 2024: कब है परशुराम जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही तरीका
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं ला पा रहे सोना-चांदी तो लाएं ये चीजें, बेहद खुश होंगी मां लक्ष्मी
-
Astro Tips: क्या पुराने कपड़ों का पौछा बनाकर लगाने से दुर्भाग्य आता है?